50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स

Poco ने बीते हफ्त भारत में नया स्मार्टफोन Poco M8x 5G लॉन्च किया था, जिसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 अगस्त 2026 11:55 IST
ख़ास बातें
  • Poco M8x 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco M8x 5G में 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा है।
  • Poco M8x 5G में 7900mAh की बैटरी दी गई है।

Poco M8x 5G में 7900mAh बैटरी दी गई है।

Photo Credit: Poco

Poco ने बीते हफ्त भारत में नया स्मार्टफोन Poco M8x 5G लॉन्च किया था, जिसकी बिक्री आज से शुरू हो गई है। पोको के इस फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 7900mAh की बैटरी से लैस किया गया है और इसमें ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 प्रोसेसर भी दिया गया है। आइए Poco M8x 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Poco M8x 5G Price


Poco M8x 5G की बिक्री आज से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू हो गई है। Poco M8x 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत ₹20,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत ₹22,999 है।  इस फोन को ब्लू, लैदर ग्रीन और ब्लैक कलर के विकल्प में खरीदा जा सकता है।

Poco M8x 5G Specifications


Poco M8x 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट है। डिस्प्ले कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 7i प्रोटेक्शन से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस किया गया है। इसके अलावा वेट टच टेक्नोलॉजी 2.0 है, जिससे गीले हाथों से फोन का टच उपयोग किया जा सकता है। M8x 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 5 चिपसेट दिया गया है। यह फोन 6GB LPDDR4X रैम है, जिसे 12GB तक बढ़ाया जा सकता है और UFS 2.2 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह फोन ट्रिपल कूलिंग टेक्नोलॉजी से लैस है। इसमें 7900mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45वॉट फास्ट चार्जिंग और 22.5वॉट रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। बैटरी सिंगल चार्ज में 3 दिनों तक चल सकती है। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो M8x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का एआई ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 2x इन सेंसर जूम के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। डिजाइन की बात करें तो इस फोन में प्रीमियम वीगन लैदर फिनिश के साथ गोल्डन कैमरा डेको दिया गया है। यह मैटेलिक फिनिश मिडल फ्रेम के साथ आता है। इसमें क्वाड कर्व्ड बैक डिजाइन दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड शाओमी हाइपर ओएस के साथ आता है। कंपनी 4 जनरेशन एंड्रॉयड अपडेट और 6 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट का वादा करती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  2. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  5. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  6. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  8. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  9. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  10. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.