फोन में 8,000mAh की धांसू बैटरी दी गई है। यह रियर में 50MP के मेन कैमरा से लैस होकर आता है।
Poco M8 Power 5G को Flipkart सेल में MRP से आधी से भी ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Photo Credit: Xiaomi
Poco M8 Power 5G को Flipkart सेल में आधी से भी ज्यादा सस्ती कीमत में खरीदा जा सकता है। Flipkart सेल में फोन धांसू डिस्काउंट ऑफर के साथ लिस्ट हो गया है। फोन में 8,000mAh की धांसू बैटरी दी गई है। यह रियर में 50MP के मेन कैमरा से लैस होकर आता है। फोन Snapdragon Gen 4 चिप से लैस होकर आता है। फोन में 6.99 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है। आइए विस्तार से Poco M8 Power 5G बेस्ट डील के बारे में जानते हैं।
Poco M8 Power 5G को डिस्काउंटेड प्राइस में लिस्ट किया गया है। फोन का 6GB रैम, 128GB स्टोरेज वेरिएंट आमतौर पर MRP 54,999 रुपये में लिस्ट होता है। लेकिन Flipkart ने फोन को 58% डिस्काउंट के साथ लिस्ट किया है जिसके बाद इसकी प्रभावी कीमत 22,999 रुपये रह जाती है। लेकिन फोन इससे भी सस्ता मिल रहा है। इसके साथ एक बैंक ऑफर भी है।
Poco M8 Power 5G को अगर आप बैंक ऑफर लगाकर खरीदते हैं तो इससे भी भारी छूट मिल सकती है। अगर आप फोन को SBI, Axis, HDFC आदि बैंकों के क्रेडिट कार्ड के माध्यम से खरीदते हैं तो फोन पर 1000 रुपये तक की एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। यानी आप यहां पर एमआरपी से इसे 21,849 रुपये तक की सस्ती कीमत में खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए Flipkart ऑफर पेज पर विजिट कर सकते हैं।
Poco M8 Power 5G फोन में 6.9-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट है और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोटोग्राफी के लिए Poco M8 Power में 50MP AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है। कैमरा ऐप में Film Filters, Dynamic Photos, Pro Mode, Time-lapse, Panorama, Document Mode और Voice Shutter जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Poco M8 Power की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh Silicon-Carbon बैटरी है। इसमें Xiaomi का Surge G1 Battery Management Chip दिया गया है, जो बैटरी मैनेजमेंट को बेहतर बनाने का काम करता है। फोन 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है और बॉक्स में 45W का चार्जर भी मिलता है। इसके अलावा इसमें 22.5W वायर्ड रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। परफॉर्मेंस के लिए यह स्मार्टफोन 4nm प्रोसेस पर बने Qualcomm Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट से लैस है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी