Poco M6 Plus 5G भारत में 1 अगस्त को होगा लॉन्च, डिजाइन, कैमरा का हुआ खुलासा!

Flipkart पर Poco M6 Plus 5G के लैंडिंग पेज से पता चला है कि इसमें रियर में ड्यूल-टोन डिजाइन मिलेगा।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 जुलाई 2024 11:05 IST
ख़ास बातें
  • Poco कथित तौर पर Poco M6 Plus 5G पर काम कर रहा है।
  • Poco M6 Plus 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • Poco M6 Plus की कीमत करीब 13,000 से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है।

Poco M6 Plus 5G में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

Photo Credit: Poco

Poco कथित तौर पर Poco M6 Plus 5G पर काम कर रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कंपनी Poco M6 Plus 5G को लॉन्च करने का प्लान बना रही है। बजट-फ्रेंडली 5G स्मार्टफोन का लैंडिंग पेज अब ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर लाइव हो गया है, जिससे पता चला है कि इसकी घोषणा भारत में 1 अगस्त को होगी। आइए Poco M6 Plus 5G के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।  


Poco M6 Plus Price


Poco M6 की कीमत के बारे में बात करें तो Poco M6 Plus की अनुमानित कीमत करीब 13,000 रुपये से 15,000 रुपये के बीच हो सकती है। इस फोन को फ्लिपकार्ट के जरिए सेल पर उपलब्ध करवाया जाएगा। 
Advertisement
 

Poco M6 Plus 5G Features


Flipkart पर Poco M6 Plus 5G के लैंडिंग पेज से पता चला है कि इसमें रियर में ड्यूल-टोन डिजाइन मिलेगा। फोन के कॉर्नर सपाट हैं और फ्रंट की ओर एक पंच-होल डिस्प्ले है। Poco M6 Plus 5G के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप के साथ f/1.75 अपर्चर और 3x इन-सेंसर जूम सपोर्ट के साथ 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके साथ एक रिंग एलईडी फ्लैश है। ब्रांड ने इस स्मार्टफोन के बारे में और कुछ भी खुलासा नहीं किया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, Poco M6 Plus, Redmi Note 13R का ट्विक्ड वर्जन हो सकता है, जो कुछ महीने पहले चीन में लॉन्च हुआ था। Note 13R में 6.7 इंच की IPS LCD FHD+ डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन  1,080x2,460 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। इसमें Snapdragon 4 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 12GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,030mAh की बैटरी है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 168mm, चौड़ाई 76.28mm, मोटाई 8.32mm और वजन 205 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ, Glonass, Galileo, GPS/A-GPS, एनएफसी, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई और जीपीएस सपोर्ट शामिल है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.79 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5030 एमएएच

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  2. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  3. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.