6,000mAh बैटरी वाले Poco M3 का 4GB रैम वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Poco M3 की कीमत भारत में 10,499 रुपये तक की गई है, जो कि फोन के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस वेरिएंट को गुपचुप तरीके से लॉन्च कर दिया है, जो कि खरीद के लिए Flipkart पर कूल ब्लू, पावर ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 19 जुलाई 2021 14:41 IST
ख़ास बातें
  • Poco M3 में मिलेंगे तीन कलर ऑप्शन
  • पोको एम3 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है
  • फोन खरीद के लिए Flipkart पर है उपलब्ध

Flipkart पर कूल ब्लू, पावर ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है

Poco M3 स्मार्टफोन के 4 जीबी रैम वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मॉडल Poco स्मार्टफोन के 6 जीबी रैम विकल्प के साथ स्थित होगा, जिसे इस साल की शुरुआत में पेश किया गया था। पोको एम3 फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच मौजूद है। पोको फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर और 18 वॉट चार्जिंग क्षमता से लैस है। ग्लोबली पोको एम3 फोन के 4 जीबी रैम और 6 जीबी वेरिएंट को पिछले साल लॉन्च किया जा चुका है। यह फोन मार्केट में मौजूद Realme 7i और Samsung Galaxy M11 स्मार्टफोन को टक्कर देगा।
 

Poco M3 4GB RAM variant price in India

Poco M3 की कीमत भारत में 10,499 रुपये तक की गई है, जो कि फोन के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत है। इस वेरिएंट को गुपचुप तरीके से लॉन्च कर दिया है, जो कि खरीद के लिए Flipkart पर कूल ब्लू, पावर ब्लैक और यैलो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ई-कॉमर्स वेबसाइट पर यह फोन 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प के साथ मौजूद है, जिसकी कीमत क्रमश: 11,499 रुपये और 12,499 रुपये है।
Advertisement

आपको बता दें, ग्लोबली Poco M3 के 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 149 डॉलर (लगभग 11,000 रुपये) रखी गई है, जबकि 4 जीबी + 128 जीबी स्टोरेज विकल्प 169 डॉलर (लगभग 12,500 रुपये) कीमत के साथ आता है।
 

Poco M3 specifications

डुअल-सिम (नैनो) पोको एम3 Android 10 पर आधारित MIUI 12 पर चलता है। इसमें 19.5: 9 आस्पेक्ट रेशियो और 90.34 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो के साथ 6.53-इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,340 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षा मिलती है। Poco M3 ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसे 4 जीबी LPDDR4X रैम के साथ जोड़ा गया है। एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप भी है, जिसमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर, एफ/2.4 मैक्रो लेंस वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी और वीडियो चैट के लिए, स्मार्टफोन में सामने की तरफ 8-मेगापिक्सल का कैमरा है, जो एफ/2.05 लेंस का उपयोग करता है।
Advertisement

Poco ने इसमें 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प की पेशकश की है, जिन्हें समर्पित माइक्रोएसडी स्लॉट के जरिए (512 जीबी तक) बढ़ाया जा सकता है। Poco M3 पर कनेक्टिविटी विकल्पों में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस/ए-जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं। स्मार्टफोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है और साथ ही इसमें इन्फ्रारेड (आईआर) ब्लास्टर भी शामिल है।

Poco M3 में 6,000mAh की बैटरी है, जो 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। इसका वज़न 198 ग्राम है।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Decent performance
  • Good battery life
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  7. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.