Poco F7 सीरीज 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 27 मार्च को होगी लॉन्च, कलर, डिजाइन से उठा पर्दा

दोनों ही फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 मार्च 2025 12:16 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस बताई गई है।
  • प्रो मॉडल 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।
  • F7 Ultra में 50MP मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है।

Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra फोन मार्केट में 27 मार्च को आ रहे हैं।

Photo Credit: Poco

Poco F7 सीरीज 27 मार्च को मार्केट में दस्तक देने जा रही है। कंपनी की इस स्मार्टफोन सीरीज में Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra मॉडल्स को पेश किया जाएगा। लॉन्च से पहले कंपनी इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स के बारे में कई अहम बातें बता भी चुकी है। अब फोन की रिलीज से पहले पोको ने एक और नई फोटो शेयर की है जिसमें पोको एफ7 सीरीज के डिजाइन का साफ-साफ पता चल रहा है। दो कलर वेरिएंट्स भी यहां नजर आए हैं। 

Poco F7 Pro और Poco F7 Ultra फोन मार्केट में 27 मार्च को पेश किए जाने वाले हैं। कंपनी सिंगापुर में इनको रिलीज करने जा रही है। इनके लॉन्च से पहले Poco ने सीरीज से संबंधित एक और पोस्टर शेयर किया है। यहां पर फोन येलो और ब्लैक कलर वेरिएंट्स में नजर आ रहे हैं। अभी तक उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दोनों ही फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले पैनल देखने को मिलेगा। इनमें 2K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट दिया गया है और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। 

फोन में 3200 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस बताई गई है। बैटरी के बारे में अधिकारिक रूप से कंपनी ने पुष्टि नहीं की है। कयास है कि F7 Pro में 6000mAh की बैटरी होगी। जबकि F7 Ultra में 5300mAh की बैटरी होगी। प्रो मॉडल 90W फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है। जबकि Ultra मॉडल में 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 15 से लैस होंगे जिन पर HyperOS 2 स्किन दी जा सकती है। 

F7 Pro में ट्रिपल कैमरा सिस्टम देखने को मिल सकता है जिसमें 50MP का मेन लेंस होगा। साथ में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP फ्रंट कैमरा कंपनी दे सकती है। F7 Ultra में 50MP मेन कैमरा OIS सपोर्ट के साथ आ सकता है। साथ में 50MP टेलीफोटो लेंस और 32 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर मिल सकता है। फोन 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस हो सकता है। डस्ट और वाटर रसिस्टेंस के लिए इनमें IP68 रेटिंग देखने को मिल सकती है। 

हाल ही में आई कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो Poco F7 Pro फोन Redmi K80 का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जबकि Poco F7 Ultra फोन Redmi K80 Pro का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। सभी फीचर्स की अधिकारिक पुष्टि में अब ज्यादा समय नहीं रह गया है। फोन अगले हफ्ते मार्केट में दस्तक देने जा रहे हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16 Pro 5G लॉन्च हुआ 200MP कैमरा, 6700mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  3. Samsung Galaxy S26 FE जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo Y05e में मिल सकती है 5,050mAh की बैटरी, गूगल प्ले कंसोल पर लिस्टिंग
  5. 8000 रुपये सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाला Realme फोन, जानें पूरी डील
  6. AI फीचर वाला फोन ₹1,699 में! itel Power 451 हुआ 2500mAh बैटरी के साथ लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia Air Pro: 5000mAh बैटरी, 108MP कैमरा के साथ Nubia का लेटेस्ट, और स्लिम फोन लॉन्च, जानें कीमत
  2. Realme 16, 16 Pro, Pro+ फोन हुए Rs 4000 तक महंगे! जानें नई कीमत
  3. Redmi Note 17 Pro में मिल सकती है 9,000mAh की पावरफुल बैटरी, 3C प्लेटफॉर्म पर हुई लिस्टिंग
  4. OnePlus N6 लॉन्च से पहले लुक हो गया लीक, बॉक्स में मिलेगा इतना कुछ!
  5. 7200mAh बैटरी वाला Vivo Y6a बजट फोन लॉन्च, 6 साल तक बनी रहेगी बैटरी परफॉर्मेंस!
  6. फोन के पीछे चिपकने वाला Belkin 10000mAh पावर बैंक, एक साथ दो डिवाइस करेगा चार्ज!
  7. Bitcoin पर बिकवाली का प्रेशर, 20 महीनों के निचले लेवल पर प्राइस 
  8. IBM ने पेश की दुनिया की पहली सब-1 नैनोमीटर चिप! AI को मिलेगी नई उड़ान ...
  9. Google Finance ऐप पेश, अब मार्केट एक्सपर्ट नहीं AI टूल बताएगा शेयर मार्केट की हलचल, बदल जाएगा निवेश का तरीका
  10. Samsung Galaxy Z Fold 8 की डिस्प्ले से लेकर वजन का हुआ खुलासा, यहां जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.