Poco C81X, C81 हुआ 13MP कैमरा, UNISOC T7250 चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Poco ने आज भारतीय बाजार में Poco C81 और Poco C81X को लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2026 13:31 IST
ख़ास बातें
  • Poco C81X में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco C81 में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Poco C81 में UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर मिलता है।

Poco C81X में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।

Photo Credit: Poco

Poco ने आज भारतीय बाजार में Poco C81 और Poco C81X को लॉन्च कर दिया है। इस फोन में ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। C81x में 5200mAh की बैटरी है, जबकि C81 में 6300mAh की बैटरी दी गई है। यहां हम आपको Poco C81 और Poco C81X के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Poco C81X, C81 Price

Poco C81X के 3GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। वहीं Poco C81 के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। ये दोनों ही स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर 27 अप्रैल से उपलब्ध होंगे।

Poco C81, C81X Features & Specifications

Poco C81X में 6.88 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। वहीं Poco C81 में 6.9 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। इसमें 3GB / 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। C81X एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2 पर काम करता है, C81 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3 के साथ आती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। डाइमेंशन की बात करें तो C81x की लंबाई 171.79 मिमी, मोटाई 79.77 मिमी, चौड़ाई 8.26 मिमी और वजन 193 ग्राम है। C81 की लंबाई 171.56 मिमी, चौड़ाई 79.47 मिमी, मोटाई 8.15 मिमी और वजन 208 ग्राम है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP52 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। C81x में 5200mAh की बैटरी है, जबकि C81 में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.