Poco C3 होगा 4 जीबी रैम से लैस, कैमरा की जानकारी भी सार्वजनिक

Poco C3 को भारत में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के लिए लिवस्ट्रीम होगा या नहीं, इस बारे में ब्रांड ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 अक्टूबर 2020 16:14 IST
ख़ास बातें
  • Poco C3 को 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च किया जाएगा
  • फोन को Redmi 9C का रीब्रांडेड वर्ज़न बताया जा रहा है
  • स्मार्टफोन 4 जीबी रैम और 13-मेगापिक्सल प्राइमरी रियर कैमरा से होगा लैस

Poco C3 को भारत में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा

Poco C3 में 13-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होगा, जिसे Xiaomi सब-ब्रांड ने एक ट्वीट के जरिए से घोषित किया है। पोको इंडिया द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक छोटे वीडियो में पोको सी3 के कैमरा स्पेसिफिकेशन को दिखाया गया है। याद दिला दें कि यह फोन 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होने वाला है। यह अफवाह है कि फोन Redmi 9C का रीब्रांडेड वर्ज़न होगा, जिसे कंपनी ने जून में मलेशिया में लॉन्च किया था। अब Poco C3 के कैमरा स्पेसिफिकेशन्स इस अफवाह को और ज्यादा वज़न देते हैं।

Poco C3 पर मौजूद ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप को दिखाते हुए Poco ने ट्विटर पर एक 20 सेकंड का वीडियो साझा किया है। इस कैमरा सेटअप का प्राइमरी कैमरा 13-मेगापिक्सल सेंसर होगा, जो मैक्रो शूटर और एक डेप्थ सेंसर के साथ आएगा। पीछे के तीन कैमरों को चौकोर मॉड्यूल में सेट किया गया है जिसमें फ्लैश भी है। रियर कैमरा मॉड्यूल का डिज़ाइन Redmi 9C से बिल्कुल मेल खाता। यहां तक ​​कि प्राइमरी कैमरा सेंसर भी समान रिज़ॉल्यूशन के साथ आता है। बता दें कि रेडमी 9सी में 13-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 2-मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। हालांकि, Poco C3 पर अन्य दो सेंसर के रिज़ॉल्यूशन की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन ये जानकारियां पोको सी3 के रेडमी 9सी के रीब्रांडेड वेरिएंट होने की अफवाहों में और ज्यादा वज़न डाल देती है।
 

Poco C3 India launch, expected price

पोको सी3 को भारत में 6 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट के लिए लिवस्ट्रीम होगा या नहीं, इस बारे में ब्रांड ने फिलहाल कोई खुलासा नहीं किया है। पोको इंडिया का कहना है कि फोन फ्लिपकार्ट के जरिए उपलब्ध होगा। अभी तक इसकी कीमत और सेल की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, हाल ही में Poco C3 का एक कथित रिटेल बॉक्स लीक हुआ था, जिसने इशारा दिया था कि फोन 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में आएगा, जिसकी भारत में कीमत 10,990 रुपये होगी।
 

Redmi 9C (rumored Poco C3) specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो जैसा कि हमने बताया कि Poco C3 को Redmi 9C का रीब्रांडेड वेरिएंट बताया जा रहा है। ऐसे में हम यहां आपको रेडमी 9सी के स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी देते हैं। डुअल-सिम रेडमी 9सी स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित मीयूआई11 पर चलता है। रेडमी 9ए की तरह इस फोन में भी 6.53 इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) एलसीडी डॉट ड्रॉप डिस्प्ले है, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ। इसमें ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी35 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 512 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए बढ़ाना संभव है।

यह फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से लैस है। इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, एफ/2.2 अपर्चर के साथ। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में एफ/ 2.2 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का कैमरा है। Redmi 9C की बैटरी 5,000 एमएएच की है और यह 10 वॉट फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर्स में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, 4जी एलटीई, वाई-फाई और माइक्रो यूएसबी शामिल हैं। रेडमी 9सी का डाइमेंशन 164.9x77.07x9 मिलीमीटर है और वज़न 196 ग्राम।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  2. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  3. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट 
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  2. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  3. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  4. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  5. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  6. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  7. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
  8. 6500mAh बैटरी वाले Tecno Camon 50 Ultra 5G की सेल हुई लाइव, ऑफर में ₹3 हजार का डिस्काउंट
  9. फोन के बाद अब Credit Card भी बेच रहा Samsung, शॉपिंग पर कैशबैक और बड़े रिवॉर्ड्स! रजिस्ट्रेशन शुरू
  10. भारतीय मार्केट में Google ला रहा है बिना स्क्रीन वाला फिटनेस ट्रैकर, लॉन्च से पहले Amazon पर हुआ लिस्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.