बिना इंटरनेट के फीचर फोन से होगा UPI पेमेंट, PhonePe ने लॉन्च किया UPI 123Pay; ऐसे करें रजिस्टर

PhonePe ने फीचर फोन यूजर्स के लिए UPI 123Pay लॉन्च किया है। इसके जरिए बिना इंटरनेट कनेक्शन के मोबाइल नंबर, UPI ID और QR कोड से पेमेंट किया जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 31 अगस्त 2026 14:42 IST
ख़ास बातें
  • बिना इंटरनेट फीचर फोन से कर सकेंगे UPI पेमेंट
  • मोबाइल नंबर, UPI ID और QR कोड से भुगतान की सुविधा
  • Nokia, HMD, Lava और Itel के चुनिंदा फोन में मिलेगा सपोर्ट

PhonePe UPI 123Pay से बिना इंटरनेट फीचर फोन पर किया जा सकेगा UPI पेमेंट

Photo Credit: PhonePe

भारत में UPI पेमेंट का इस्तेमाल लगातार बढ़ रहा है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो स्मार्टफोन की जगह फीचर फोन इस्तेमाल करते हैं। इन यूजर्स के लिए ऑनलाइन पेमेंट करना आसान नहीं होता, क्योंकि ज्यादातर UPI सेवाओं के लिए इंटरनेट और स्मार्टफोन की जरूरत पड़ती है। अब PhonePe ने इस समस्या को दूर करने के लिए UPI 123Pay लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि इसके साथ फीचर फोन यूजर्स भी बिना इंटरनेट कनेक्शन के UPI पेमेंट कर सकेंगे। PhonePe के मुताबिक देश में 20 करोड़ से ज्यादा फीचर फोन यूजर्स हैं और यह सेवा इन्हें डिजिटल पेमेंट से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

PhonePe UPI 123Pay को खास तौर पर फीचर फोन के लिए तैयार किया गया है। यह SMS आधारित तकनीक का इस्तेमाल करता है, जिसकी वजह से कमजोर 2G नेटवर्क वाले इलाकों में भी लेनदेन करने की सुविधा मिल सकेगी। इसके जरिए यूजर्स मोबाइल नंबर या UPI ID के जरिए दूसरे व्यक्ति को पैसे भेज सकते हैं। इसके अलावा UPI ID और QR कोड के जरिए दुकानदार को भी भुगतान किया जा सकता है। फीचर फोन यूजर्स अपने बैंक खाते का बैलेंस और लेनदेन की हिस्ट्री भी देख सकेंगे।

PhonePe ने इसके लिए Nokia, HMD, Lava International और Itel Mobile के साथ साझेदारी की है। इन कंपनियों के कुछ फीचर फोन में PhonePe UPI 123Pay पहले से दिया जाएगा। कंपनी आने वाले महीनों में दूसरे फोन निर्माताओं को भी इस सुविधा से जोड़ने की योजना बना रही है। आगे चलकर इसमें बिल भुगतान, मोबाइल रिचार्ज और Aadhaar के जरिए UPI पर रजिस्ट्रेशन जैसी सुविधाएं भी जोड़ी जाएंगी।

फीचर फोन यूजर्स को सेवा शुरू करने में परेशानी न हो, इसके लिए PhonePe ने AI आधारित वॉयस हेल्पलाइन भी शुरू की है। यह अंग्रेजी के अलावा 12 भारतीय भाषाओं में यूजर्स को सेटअप और UPI से जुड़े सवालों में मदद करेगी। यह सामान्य IVR की तरह सिर्फ नंबर दबाने के विकल्प देने के बजाय बातचीत के जरिए यूजर को आगे के स्टेप्स बताएगी।

फीचर फोन में PhonePe UPI 123Pay कैसे शुरू करें?

इसके लिए स्मार्टफोन या इंटरनेट की जरूरत नहीं होगी। यूजर को इन स्टेप्स को फॉलो करना होगा:
फीचर फोन में पहले से मौजूद PhonePe ऐप खोलें।
नियम और शर्तों को पढ़कर स्वीकार करें। इसके बाद फोन का पंजीकरण अपने आप पूरा होगा।
स्क्रीन पर दिए गए विकल्पों में से अपना बैंक चुनें।
डेबिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और एक्सपायरी डेट दर्ज करें।
अपना UPI PIN सेट करें।
इसके बाद UPI ID सक्रिय हो जाएगी और पेमेंट शुरू किया जा सकेगा।

Advertisement

फीचर फोन से पेमेंट कैसे करें?

PhonePe के मुताबिक फीचर फोन पर पेमेंट करने के लिए कई ऑप्शन मिलेंगे। यूजर कॉन्टैक्ट बुक, मोबाइल नंबर, UPI ID या कैमरा वाले फोन में QR कोड स्कैन करके भुगतान कर सकता है।

मोबाइल नंबर या UPI ID से पेमेंट करने के स्टेप्स:

Advertisement
  • फीचर फोन में PhonePe ऐप खोलें।
  • Pay to Mobile Number/Pay to UPI ID विकल्प चुनें।
  • जिस व्यक्ति को पैसे भेजने हैं, उसका मोबाइल नंबर या UPI ID दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिखाई गई जानकारी को जांचें।
  • भुगतान की राशि दर्ज करें।
  • अपना UPI PIN डालकर OK दबाएं।
  • अगली स्क्रीन पर पेमेंट सफल होने की जानकारी दिखाई देगी।
  • अगर फीचर फोन में कैमरा है तो यूजर Scan & Pay ऑप्शन से QR कोड स्कैन करके भी भुगतान कर सकेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  2. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  7. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  8. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  9. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  10. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.