4,700mAh बैटरी और 2 बैक कैमरा के साथ Philips PH1 लॉन्च, ये है कीमत

Phillips PH1 फोन की कीमत चीन में CNY 499 (लगभग 5,916 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी + 32 जीबी मॉडल की कीमत है। वहीं, इसके 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत CNY 569 (लगभग 6,746 रुपये) है।

विज्ञापन
Manisha Rajor, अपडेटेड: 5 जनवरी 2022 12:33 IST
ख़ास बातें
  • Philips PH1 फोन Unisoc T310 प्रोसेसर से लैस है
  • फोन में मौजूद है तीन कलर ऑप्शन
  • फिलिप्स पीएच1 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आया है
Philips PH1 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च कर दिया गया है। यह कंपनी का एक किफायती स्मार्टफोन है, जो कि एंट्री-लेवल स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। इस स्मार्टफोन में एचडी प्लस डिस्प्ले दिया गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। जबकि सेल्फी कैमरा नॉच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ स्थित है। यह फोन तीन कॉन्फिग्रेशन खरीद के लिए उपलब्ध होंगे, जिसमें 4 जीबी रैम और तीन स्टोरेज विकल्प मिलेंगे। कलर्स के मामले में भी कंपनी ने तीन विकल्प पेश किए हैं।  
 

Philips PH1 price and availability

Phillips PH1 फोन की कीमत चीन में CNY 499 (लगभग 5,916 रुपये) है, जो कि फोन के 4 जीबी + 32 जीबी मॉडल की कीमत है। वहीं, इसके 4 जीबी + 64 जीबी मॉडल की कीमत CNY 569 (लगभग 6,746 रुपये) है। इसका एक 4 जीबी + 128 जीबी मॉडल भी आता है, जिसकी कीमत CNY 769 (लगभग 9,120 रुपये) है। जैसे कि हमने बताया फोन में कंपनी ने तीन कलर ऑप्शन पेश किए हैं, वो हैं ब्लैक, ब्लू और रेड।

फोन की सेल घरेलू मार्केट में JD.com पर शुरू कर दी गई है।
 

Philips PH1 Specifications

डुअस-सिम Philips PH1 फोन में 6.5 इंच का एचडी+ (720 x 1600 पिक्सल) एलसीडी डिस्प्ले दिया गया है, जिसके साथ सेल्फी कैमरा के लिए नॉच मौजूद है। इसके अलावा फोन Unisoc T310 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 4 जीबी रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज मौजूद है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसका प्राइमरी कैमरा 13 मेगापिक्सल का है, इसके साथ 3 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें, तो फोन में वाई-फाई, ब्लूटूथस जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक मौजूद है। फोन की बैटरी 4,700 एमएएच की है। फोन में फेस अनलॉक फीचर दिया गया है।

फोन का डायमेंशन 65.5 x 76.5 x 9.5mm और भार 194 ग्राम है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

क्वाड-कोर

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

4700 एमएएच

ओएस

Android
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Philips PH1, Philips PH1 price, Philips PH1 Specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  5. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  6. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  2. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  3. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  4. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  6. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  7. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  10. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.