Panasonic Eluga Ray 810 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Panasonic Eluga Ray 810 Launched: पैनासोनिक एलुगा रे 810 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। जानें Panasonic ब्रांड के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
Nadeem Sarwar, अपडेटेड: 15 नवंबर 2019 18:08 IST

Panasonic Eluga Ray 810 Launched: पैनासोनिक एलुगा रे 810 स्मार्टफोन भारत में लॉन्च

Panasonic Eluga Ray 810 Launched: पैनासोनिक ने एलुगा सीरीज़ के अंतर्गत पैनासोनिक एलुगा रे 810 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। अहम खासियतों की बात करें तो नए Panasonic स्मार्टफोन के पिछले हिस्से में दो रियर कैमरे हैं, इसके अलावा सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। Panasonic Eluga Ray 810 में जान फूंकने के लिए 4,000 एमएएच की बैटरी और मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर है। आइए अब आपको पैनासोनिक एलुगा रे 810 स्मार्टफोन की भारत में कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Panasonic Eluga Ray 810 Price in India

पैनासोनिक एलुगा रे 810 स्मार्टफोन की भारत में कीमत 16,990 रुपये है। इस दाम में 4 जीबी रैम और 64  जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। Panasonic ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट के दो कलर वेरिएंट उतारे गए हैं, स्टैरी ब्लैक और ब्लू। Panasonic Eluga Ray 810 को एक्सक्लूसिव रूप से Flipkart पर बेचा जाएगा।
 

Panasonic Eluga Ray 810 specifications

डुअल सिम वाला पैनासोनिक एलुगा रे 810 स्मार्टफोन एंड्रॉयड पाई पर चलता है। इसमें 6.19 इंच एचडी+ (720x1500 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। फोन में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 प्रोसेसर दिया गया है। इसी चिपसेट का इस्तेमाल Infinix S5 Lite में भी इसी चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ Panasonic फोन में 4 जीबी रैम भी है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो पैनासोनिक एलुगा रे 810 स्मार्टफोन में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है, साथ में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मिलेगा। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 64 जीबी स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए Panasonic Eluga Ray 810 में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/ बी/ जी/ एन/ एसी, जीपीएस और ब्लूटूथ 5.0 शामिल है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

16-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  10. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  3. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  8. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  9. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  10. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.