Oppo ने पेश किया रोलेबल डिस्प्ले फोन और अनूठा एआर चश्मा, जानें सब कुछ

Oppo X 2021 रोलेबल स्मार्टफोन में मजबूत स्क्रीन लेमिनेट दिया गया है, जिसे कंपनी वॉर्प ट्रैक कह रही है। यह स्क्रीन को अधिक मजबूती देता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 18 नवंबर 2020 10:29 IST
ख़ास बातें
  • Oppo ने Oppo Inno Day 2020 नाम से एक इवेंट आयोजित किया था
  • यहां ओप्पो ने अपने दो अनूठे डिवाइस सबसे सामने पेश किए
  • कंपनी ने दिखाया रोलेबल डिस्प्ले वाला फोन और एआर चश्मा

Oppo X 2021 की स्क्रीन को रोल करके टैबलेट में बदला जा सकता है

Oppo ने रोलेबल ओलेड स्क्रीन वाला स्मार्टफोन और एआर ग्लास को Oppo Inno Day 2020 में दिखाया है। ओप्पो ने तीन ट्वीट भी पोस्ट किए हैं, जिसमें दोनों डिवाइस का डिज़ाइन दिखाई देता है। रोल होने वाली ओएलईडी स्क्रीन के साथ आने वाला स्मार्टफोन Oppo X 2021 कहलाएगा और एआर ग्लास को Oppo AR Glass 2021 नाम दिया गया है। ओप्पो एक्स 2021 रोल मोटर पावरट्रेन से लैस आता है, जिससे दो डिस्प्ले को रोल किया जा सकता है। प्रेजेंटेशन के दौरान कंपनी ने एआर ग्लास 2021 के बारे में जानकारी साझा नहीं की है।

Oppo Inno Day 2020 के दौरान, कंपनी ने स्मार्टफोन को बड़ी स्क्रीन वाले टैबलेट में बदलने वाले अपने नए डिवाइस के ऊपर रोशनी डाली। इसे कंपनी Oppo X 2021 के नाम से बुला रही है और यह रोलेबल स्क्रीन के साथ आता है। डिस्प्ले ओलेड है और इसे दोनों किनारों से रोल करके बोहर और अंदर किया जा सकता है, जिसकी वजह से यह एक छोटे स्मार्टफोन और बड़े टैबलेट का रूप ले सकती है। इसके सामान्य रूप में स्क्रीन साइज़ 6.7 इंच रहता है। यहां ओप्पो ने मोटर पावरट्रेन का इस्तेमाल किया है, जिसकी मदद मदद से स्क्रीन का आकार 7.4 इंच तक बढ़ जाता है। Oppo X 2021 में नीचे की तरफ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और स्पीकर ग्रिल शामिल हैं।
Advertisement

इसमें ओप्पो ने मजबूत स्क्रीन लेमिनेट दिया है, जिसे कंपनी वॉर्प ट्रैक कह रही है। यह स्क्रीन को मजबूत बनाता है और इससे स्क्रीन को 6.8 एमएम बेंडिंग डायमीटर हासिल करने की अनुमति मिलती है। ओप्पो एक्स 2021 16: 9 और 4: 3 कंटेंट दोनों के साथ एक फुलस्क्रीन अनुभव प्रदान कर सकता है। फोन के बैक पर तीन कैमरे भी दिखाई दिए हैं।

Oppo AR Glass 2021 पर आते हैं। यूं तो इवेंट में इस डिवाइस पर कोई जानकारी नहीं दी गई, लेकिन कंपनी के ट्वीट में बताया कि इसमें टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर, SLAM (लोकलाइजेशन और मैपिंग) एल्गोरिदम, डिफरेक्टिव ऑप्टिकल वेव गाइड टेक्नोलॉजी और गेस्चर एंड वॉइस नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। सभी सेंसर को ग्लास के क्रेंद (नाक के ऊपर) में सेट किया गया है।
Advertisement

ओप्पो ने दोनों डिवाइस के लॉन्च की तारीख साझा नहीं की, लेकिन इतना तय है कि ये अगले साल लॉन्च होंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. Flipkart सेल में 36 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन ₹20 हजार से सस्ता! 6500mAh बैटरी
  6. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  2. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  3. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  5. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  6. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  7. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  8. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.