33W फास्ट चार्जिंग वाला Oppo Reno 8T लॉन्च से पहले कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर आया नजर, जानें सबकुछ

कंपनी इस डिवाइस का 5G वर्जन लॉन्च करने की सोच रही है। इसने कई सर्टिफिकेशन्स भी अपने नाम कर लिए हैं। जिससे यह पता लगा है कि इस फोन को आधिकारिक होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। 

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2022 17:16 IST
ख़ास बातें
  • OPPO Reno 8T (4G) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
  • Oppo Find N2 Flip नंबर CPH2437 को IMDA रेगुलेटरी बॉडी से अप्रूवल मिला है।
  • Oppo Reno 8T को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं।

OPPO Reno 8

Photo Credit: OPPO

Oppo Reno 8T को लेकर कई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। डिवाइस जिसका मॉडल नंबर CPH2481 है, को कई सर्टिफिकेशन साइट्स पर स्पॉट किया गया है।  इससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन अलग-अलग बाजारों में जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है।

Pricebaba की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी इस डिवाइस का 5G वर्जन लॉन्च करने की सोच रही है। इसने कई सर्टिफिकेशन्स भी अपने नाम कर लिए हैं। जिससे यह पता लगा है कि इस फोन को आधिकारिक होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।  एक ओप्पो फोन मॉडल नंबर CPH2505 को Singapore IMDA, India BIS, Europe's EEC और Indonesia TKDN जैसे प्लेटफॉर्म्स से सर्टिफिकेशन मिल गया है। किसी भी लिस्टिंग में डिवाइस की मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में बताया नहीं गया है। हालांकि, IMDA ने यह कन्फर्म किया है की “OPPO Reno 8T 5G” मार्केटिंग नाम है। इससे यह भी पता लगा है कि 5G के अलावा, डिवाइस में कनेक्टिविटी फीचर्स जैसे LTE, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और NFC होंगे। 

OPPO Reno 8T (4G) के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। इस डिवाइस को SIRM (Malaysia), EEC, TKDN, BIS, Bluetooth SIG, TDRA और Element Materials Technology का सर्टिफिकेशन मिला है। इन सर्टीफिकेशन्स से यह पता चलता है कि डिवाइस में ब्लूटूथ 5.3 कनेक्टिविटी और 33W चार्जिंग सपोर्ट होगा। यह भी पता लगा है कि डिवाइस कलर ओएस 13 पर काम करेगी। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Reno 8T और Reno 8T 5G के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी। 

इसी के साथ, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि Oppo Find N2 Flip मॉडल नंबर CPH2437 को IMDA रेगुलेटरी बॉडी से अप्रूवल मिल गया है। यह उन कई सर्टीफिकेशन्स में से एक है जो हाल ही के हफ्तो में फ्लिप को मिला है। जैसा कि पता ही है, Find N2 Flip इस महीने चीन में पेश किया गया था। ऐसी उम्मीद है कि डिवाइस Q1 2023 के अंत तक ग्लोबली उपलब्ध कराई जाएगी।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.