Oppo Reno 7 Pro League of Legends Edition स्पेशल कॉन्टेंट के साथ लॉन्च, ये है कीमत

Oppo Reno 7 Pro League of Legends Edition की कीमत चीन में CNY 3,999 (लगभग 47,500 रुपये) रखी गई है, यह कीमत फोन के 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। स्मार्टफोन की सेल चीन में 10 दिसंबर से शुरू होगी।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2021 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 7 Pro League of Legends Edition की सेल 10 दिसंबर से होगी शुरू
  • ओप्पो रेनो 7 प्रो लीग ऑफ लैजेंड्स एडिशन चीन में हुआ है लॉन्च
  • फोन की बैटरी 4500mAh की है
Oppo Reno 7 Pro League of Legends Edition स्मार्टफोन को लिमिटिड-एडिशन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है, जिसे Oppo और Riot Games की साझेदारी में पेश किया गया है। Oppo फोन rocket cannon आकार के बॉक्स में आता है। इसमें कई कई प्रीलोडेड कॉन्टेंट दिए गए हैं, जिनमें आइकन के साथ तीम और League of Legends champion के कैरेक्टर Jinx से प्रेरित एनिमेटिड इफेक्ट्स शामिल हैं। ओप्पो रेनो 7 प्रो लीग ऑफ लैजेंड्स एडिशन में स्पेशल केस दिया गया है, जिसमें Jinx थीम आदि शामिल है। स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो नया स्मार्टफोन Oppo Reno 7 Pro की तरह ही है।
 

Oppo Reno 7 Pro League of Legends Edition price

Oppo Reno 7 Pro League of Legends Edition की कीमत चीन में CNY 3,999 (लगभग 47,500 रुपये) रखी गई है, यह कीमत फोन के 12GB रैम+256GB स्टोरेज वेरिएंट की है। स्मार्टफोन की सेल चीन में 10 दिसंबर से शुरू होगी। ग्लोबल मार्केट में फोन की उपलब्धता व कीमत संबंधी फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी का खुलासा नहीं किया गया है।
 

Oppo Reno 7 Pro League of Legends Edition specifications

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Oppo Reno 7 Pro League of Legends Edition के सभी फीचर्स पिछले महीने चीन में लॉन्च हुए Oppo Reno 7 Pro के समान है। यह फोन एंड्रॉयड 11 बेस्‍ड ColorOS 12 पर चलता है। फोन में 6.55-इंच का फुल एचडी+ (1,080×2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट तक स्‍मूदनेस देता है। यह डिवाइस मीडियाटेक डायमेंसिटी 1200 मैक्स प्रोसेसर से लैस है, जो 12GB तक LPDDR4x रैम के साथ आती है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का है। साथ में वाइड एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर है। सेल्‍फी कैमरा 32 मेगापिक्‍सल का है।

इसमें 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज दी गई है। फोन की बैटरी 4500mAh की है, जो 65W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Advertisement

हालांकि, नए फोन में कई विजुअल बदलाव मौजूद हैं। इस स्मार्टफोन में आपको मैट फिनिश डिज़ाइन और अनोखा फ्रेम मिलेगा जिसमें अलग कलर एसेंट्स दिया गया है। लीग ऑफ लैजेंड्स के फैंस को आकर्षित करने के लिए फोन के कैमरा मॉड्यूल में खासतौर पर कलर-शिफ्टिंग फंक्शन दिया है।

नया ओप्पो फोन एक अलग पैकेजिंग में आता है जिसमें लीग ऑफ लैजेंड्स से प्रेरित गिफ्ट्स शामिल हैं, जिसमें लैन्यर्ड्स और स्टिकर्स शामिल हैं। फोन में प्रीलोडेड कंटेंट भी उपलब्ध है।
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good battery life
  • Solid industrial design
  • Bright and vivid display
  • Snappy overall performance
  • Decent cameras for stills
  • Stereo speakers
  • Bad
  • Recorded video could be better
  • Specs not entirely competitive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1200

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  13. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.