ट्रिपल कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर के साथ Oppo Reno 6 Lite लॉन्‍च, जानें फीचर्स

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 17 जनवरी 2022 20:00 IST
ख़ास बातें
  • यह डिवाइस, ब्लैक और रेनबो सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है
  • कंपनी ने बाकी रीजन में इस फोन को लॉन्च करने पर कुछ नहीं बताया है
  • Oppo Reno 6 Lite में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ एमोलेड डिस्‍प्‍ले है

Oppo Reno 6 Lite में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने उसके नए स्‍मार्टफोन Oppo Reno 6 Lite को लॉन्च किया है। कंपनी ने सबसे पहले मई 2021 में Oppo Reno 6 और Oppo Reno 6 Pro को चीन में लॉन्च किया था, जबकि Oppo Reno 6 Lite को मेक्सिको में लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन में Reno 6 सीरीज में दिया गया ‘रेनो ग्लो' डिजाइन ऑफर किया गया है। यह स्मार्टफोन ‘क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662' प्रोसेसर से लैस है, जिसे 6GB रैम और 128GB स्टोरेज का सपोर्ट है। Oppo Reno 6 Lite, एंड्रॉयड 11 पर बेस्‍ड ColorOS 11 पर चलता है।
 

Oppo Reno 6 Lite के दाम और उपलब्‍धता

Oppo Reno 6 Lite की कीमत 8,799 MXN (लगभग 32,200 रुपये) तय की गई है। इस फोन को टेलिकॉम  ऑपरेटर्स, रिटेल वेबसाइटों के साथ ही एमेजॉन मैक्सिको पर लिस्‍ट किया गया है। यह डिवाइस, ब्लैक और रेनबो सिल्वर कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। कंपनी ने भारत समेत बाकी रीजन में इस स्‍मार्टफोन को लॉन्च करने की योजना के बारे में नहीं बताया है। 
Advertisement
 

Oppo Reno 6 Lite के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Oppo Reno 6 Lite एंड्रॉयड 11 पर चलता है, जिसके ऊपर कंपनी की ColorOS की लेयर है। यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 6GB LPDDR4X रैम और 128GB बिल्ट-इन स्टोरेज का सपोर्ट है। Oppo Reno 6 Lite में 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,040 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है। डिस्‍प्‍ले का टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इसकी पीक ब्राइटनैस 800 निट्स की है। 

फोन में ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलता है। इसके अलावा पोट्रेट और मैक्रो फोटोग्राफी के लिए 2-2 मेगापिक्‍सल के सेंसर दिए गए हैं। Oppo Reno 6 Lite में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। ओपो के अनुसार, प्राइमरी कैमरा और सेल्फी कैमरा दोनों ही 1080p में 30fps पर वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।
Advertisement

स्मार्टफोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें SuperVOOC चार्जिंग तकनीक का इस्‍तेमाल करके USB टाइप-C पोर्ट पर 33W की फास्ट चार्जिंग ऑफर की गई है। Oppo Reno 6 Lite इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। स्मार्टफोन में जीपीएस/ ए-जीपीएस सपोर्ट के साथ 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5 की कनेक्टिविटी है। फोन का वजन लगभग 175 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 662

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  2. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  3. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  5. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  6. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  7. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  8. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  9. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  10. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.