Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T: जानें कौन सा है बेस्ट?

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Reno 16 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Xiaomi 17T और Vivo X200T से हो रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 13 जुलाई 2026 07:46 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Xiaomi 17T में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर है।
  • Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर मिलता है।

Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T

Photo Credit: Oppo/Xiaomi/Vivo

Oppo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Oppo Reno 16 लॉन्च कर दिया है, जिसका मुकाबला Xiaomi 17T और Vivo X200T से हो रहा है। Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। वहीं Xiaomi 17T को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर से लैस किया गया है। जबकि Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर दिया गया है।  यहां हम आपको Oppo Reno 16, Xiaomi 17T और Vivo X200T के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T vs Vivo X200T

कीमत और स्टोरेज
Oppo Reno 16 के 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹61,999 और 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹67,999 है। वहीं Xiaomi 17T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹64,999 है। जबकि Vivo X200T के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹59,999 और 12GB/512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹69,999 है।

डिस्प्ले
Oppo Reno 16 में 6.32 इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Xiaomi 17T में 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2756x1268 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। वहीं Vivo X200T में 6.67 इंच की एमोलेड डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1260x2800 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5,000 निट्स ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
Oppo Reno 16 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Xiaomi 17T में ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8500-अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Vivo X200T में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9400+ प्रोसेसर मिलता है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम
Oppo Reno 16 एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं Xiaomi 17T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi Hyper OS 3 के साथ आता है। वहीं Vivo X200T एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Origin OS 6 पर चलता है। 

कैमरा सेटअप
Oppo Reno 16 के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं Xiaomi 17T के रियर में f/1.7 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का लाइट फ्यूजन कैमरा, f/3.0 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा और f/3.0 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। जबकि Vivo X200T के रियर में 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।

फ्रंट कैमरा
Oppo Reno 16 में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Xiaomi 17T में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। जबकि Vivo X200T में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी विकल्प
Oppo Reno 16 में 5G, 4G एलईटी, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, यूएसबी टाइप सी और जीपीएस दिया गया है। जबकि Xiaomi 17T में 5G, 4G एलटीई, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 6.0, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। वहीं Vivo X200T में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस, ड्यूल सिम सपोर्ट, ओटीजी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट 2.0 मिलता है।

बैटरी बैकअप
Oppo Reno 16 में 6,700mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Xiaomi 17T में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 67W हाइपरचार्ज और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Vivo X200T में 6200mAh की बैटरी मिलती है जो कि 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  2. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp चलाने के लिए अब बतानी होगी उम्र! भारत में यूजर्स की एज वैरिफिकेशन शुरू?
  2. Samsung Galaxy S26 FE में होगा 50MP तीन कैमरा सेटअप! लॉन्च से पहले स्पेसिफिकेशन लीक
  3. Flipkart Freedom Sale: 17 हजार सस्ते में खरीदें Google Pixel 10, Flipkart सेल में धमाका ऑफर
  4. 9 हजार से सस्ता मिल रहा 5500mAh बैटरी, 50MP सेल्फी कैमरा वाला Vivo फोन! आई जबरदस्त डील
  5. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  6. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  7. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  8. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  9. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  10. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.