Oppo की मिड-रेंज सेगमेंट में नई एंट्री! Reno 15A आया 7000mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत

Oppo ने जापान में नया Reno 15A स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर, 7000mAh बैटरी, 80W फास्ट चार्जिंग और 50MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जून 2026 13:04 IST
ख़ास बातें
  • 7000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है
  • फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है
  • 50MP सेल्फी कैमरा और 120Hz AMOLED डिस्प्ले मौजूद है

Oppo Reno 15A में Snapdragon 6 Gen 1 SoC मिलता है

Photo Credit: Oppo

Oppo ने नया Reno 15A स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह फोन 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 6 Gen 1 चिपसेट, 7,000mAh बैटरी और 50MP सेल्फी कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा डिवाइस में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली स्क्रीन और 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह फोन Oppo Reno 15F का रीब्रांडेड वर्जन है।

Oppo Reno 15A को Afterglow Pink, Twilight Navy और Aurora Blue कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसके 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत जापान में 64,800 येन (करीब 38,000 रुपये) रखी गई है। वहीं 12GB RAM + 256GB स्टोरेज मॉडल की कीमत 76,800 येन (करीब 45,100 रुपये) है। फिलहाल यह स्मार्टफोन केवल जापानी बाजार में उपलब्ध कराया गया है।

Oppo Reno 15A में 6.6-इंच AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो Full HD+ रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 10-बिट कलर डेप्थ और 1,400 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए AGC Dragontrail STAR D+ ग्लास का इस्तेमाल किया गया है। वहीं बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है।

फोन में Snapdragon 6 Gen 1 प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 3.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलता है। डिवाइस में 7,000mAh बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग और 55W PPS चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी के लिए Reno 15A के रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें OIS सपोर्ट वाला 50MP प्राइमरी कैमरा, 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2MP मैक्रो कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन के फ्रंट में 50MP कैमरा दिया गया है।

Advertisement

अन्य फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन में NFC, Bluetooth 5.1, USB Type-C ऑडियो, microSD कार्ड एक्सपेंशन और Android 16-बेस्ड ColorOS 16 दिया गया है। डिवाइस IP66, IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जो इसे धूल और पानी से एक्स्ट्रा सेफ्टी प्रदान करने का दावा करती है।
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.