Oppo Reno 12F का हैरी पॉटर एडिशन लॉन्‍च, जादुई किताब जैसे बॉक्‍स में छड़ी भी, जानें प्राइस

फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका यूनीक डिजाइन और हैरी पॉर्टर थीम में की गई पैकिंग है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 18 नवंबर 2024 13:51 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 12F Harry Potter Edition लॉन्‍च
  • हैरी पॉटर की कहानियों की दिलाएगा याद
  • ग्‍लोबल मार्केट्स में आई डिवाइस, सबसे पहले पेरु में उपलब्‍ध

Oppo Reno 12F के हैरी पॉटर एडिशन में वो सभी स्‍पेक्‍स और फीचर्स हैं, जो Oppo Reno 12F में दिए गए थे।

Photo Credit: oppostore.pe

चीनी मेकर Oppo ने ग्‍लोबल मार्केट में एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसका नाम Oppo Reno 12F Harry Potter Edition (ओपो रेनो 12एफ हैरी पॉटर एडिशन) है। सबसे पहले इसे पेरु (Peru) में पेश किया गया है। फोन की सबसे बड़ी खूबी इसका यूनीक डिजाइन और हैरी पॉर्टर थीम में की गई पैकिंग है। फोन का बॉक्‍स एक जादुई किताब जैसा दिखता है। डिवाइस के साथ कई एक्‍सेसरीज जैसे- छड़ी जैसा स्‍टायलस, प्रोटेक्टिव केस, गोल्‍डन स्निच कीचेन और अलग स्‍टाइल का सिम इजेक्‍टर पिन बॉक्‍स में मिलता है। 

फोन में वो सभी स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स मिलते हैं, जो Reno 12F 5G में दिए गए हैं। 
 

Oppo Reno 12F Harry Potter Edition Price 

Oppo Reno 12F Harry Potter Edition की कीमत करीब 420 डॉलर (35,446 रुपये) है। 
 

Oppo Reno 12F Harry Potter Edition features, Specifications 

Oppo Reno 12F के हैरी पॉटर एडिशन में वो सभी स्‍पेक्‍स और फीचर्स हैं, जो Oppo Reno 12F में दिए गए थे। डिवाइस को जून में लॉन्‍च किया गया था, जो ColorOS 14.0 पर बेस्‍ड एंड्रॉयड ओएस 14 पर रन करती है।
 
फोन में 6.67 इंच का फुल HD+ OLED डिस्‍प्‍ले दिया गया है। उसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स की पीक ब्राइटनैस दी गई है। 
Advertisement

मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर फोन में है। 12 जीबी रैम दी गई है। इंटरनल स्‍टोरेज 512 जीबी है। फोन में कई एआई फीचर्स जैसे- एआई रिकॉर्डिंग समरी, एआई समरी फॉर टेक्‍स्‍ट, एआई राइटर, एआई स्‍पीक आदि दिए गए हैं। 

Oppo Reno 12F 5G में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। मेन सेंसर 50MP का है, जो ऑप्टिकल इमेज स्‍टैबलाइजेशन को सपोर्ट करता है। साथ में 8एमपी का वाइड-एंगल कैमरा और 2 एमपी का मैक्रो सेंसर है। फोन में 32 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 5 हजार एमएएच की बैटरी इस फोन में है और 45 वॉट की सुपरवूक फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Advertisement
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.