64MP कैमरा, 8GB RAM के साथ Oppo Reno 11F 5G जल्द होगा लॉन्च, टीजर जारी

Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच की AMOELD FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 23 जनवरी 2024 12:27 IST
ख़ास बातें
  • Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच की AMOELD FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Oppo Reno 11F 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।
  • Oppo Reno 11F 5G में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी।

Oppo Reno 11F 5G में 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने हाल ही में इंडोनेशिया समेत कई बाजारों में Reno 11 5G और Reno 11 Pro 5G को पेश किया था। अब ऐसी संभावना है कि Reno 11-सीरीज का तीसरा मॉडल Reno 11F 5G आएगा। फोन का एक लैंडिंग पेज अब Oppo इंडोनेशिया की वेबसाइट पर लाइव हो गया है, जिससे पता चलता है कि यह जल्द ही दस्तक देगा। यहां Oppo Reno 11F 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।


Oppo Reno 11F 5G जल्द देगा दस्तक


Oppo इंडोनेशिया ने हाल ही में X पर एक्स पोस्ट के जरिए आधिकारिक तौर पर Reno 11F 5G के आगामी लॉन्च की घोषणा की है। फोन का लैंडिंग पेज अब इंडोनेशिया में कंपनी की रीजनल वेबसाइट पर एक्टिव है। Oppo ने "कमिंग सून" टैगलाइन के साथ लॉन्च को साफ कर दिया है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि स्मार्टफोन ऑफलाइन मार्केट में प्री-ऑर्डर के लिए पहले से ही उपलब्ध है। टीज किए गए ग्रीन और पिंक कलर के अलावा Reno 11F 5G ब्लू वेरिएंट में भी आएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, Reno 11F की अनुमानित लॉन्च तारीख 24 फरवरी है। हालांकि, Oppo ने अभी तक Reno 11F 5G की लॉन्च तारीख की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। 


Oppo Reno 11F 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Oppo Reno 11F 5G में 6.7 इंच की AMOELD FHD+ डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। स्मार्टफोन में Mediatek Dimensity 7050 चिपसेट मिलेगा। इस स्मार्टफोन में 8GB RAM और 256GB बिल्ट-इन स्टोरेज मिलेगी। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी जाएगी जो कि 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी।
Advertisement

कैमरा सेटअप की बात करें तो Reno 11F 5G के रियर में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो ट्रिपल कैमरा दिया जाएगा। वहीं इसके फ्रंट में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होगा। अन्य फीचर्स में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP67-रेटेड चेसिस होगी। भारत में यह स्मार्टफोन फरवरी में Oppo F25 ब्रांडिंग के साथ लॉन्च हो सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.