Oppo K7 के स्पेसिफिकेशन लीक, 5G कनेक्टिविटी से होगा लैस

एक Weibo पोस्ट और एक ट्वीट के अनुसार, K7 5G में 6.4 इंच के फुल-एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले दिया जाएगा। हालांकि लीक में यह किस ब्रांड का फोन है, इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 जुलाई 2020 11:10 IST
ख़ास बातें
  • एक लीक में सामने आए K7 5G के स्पेसिफिकेशन
  • बताया जा रहा है Oppo K7 5G
  • 30 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और Snapdragon 765G चिपसेट से होगा लैस

Oppo ने हाल ही में अपनी 125 वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक की भी घोषणा की है

Oppo K7 5G के स्पेसिफिकेशन को कथित तौर पर ऑनलाइन लीक किया गया है। कहा जा रहा है कि फोन 5G सपोर्ट वाले स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट से लैस आएगा। स्पेसिफिकेशन को Weibo साथ ही साथ ट्विटर पर भी एक जाने माने चीनी टिपस्टर द्वारा लीक किया गया था। Oppo K5 के अपग्रेड बताए जा रहे ओप्पो के7 5जी को क्वाड रियर कैमरा सेटअप और फुल-एचडी+ स्क्रीन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। Oppo K7 5G में हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन नहीं होगी। कहा जा रहा है कि यह स्टैंडर्ड 60 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएगा।

एक Weibo पोस्ट, जो अब हटा दिया गया है और अभी भी दिखाई दे रहे एक ट्वीट के जरिए एक जाने माने टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन (अनुवादित) ने कहा कि K7 5G में 6.4 इंच के फुल-एचडी+ ओएलईडी डिस्प्ले दिया जाएगा। जबकि टिपस्टर ने इस फोन के निर्माता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके Oppo K7 5G होने की अफवाह है। टिपस्टर द्वारा लीक किए गए अन्य स्पेसिफिकेशन में 60Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन, 48-मेगापिक्सल प्राइमरी सेंसर के साथ एक क्वाड रियर कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 765जी चिपसेट (SM7250), 4,025mAh बैटरी और 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की बात कही गई है।

यदि यह ओप्पो के7 निकला तो यह ओप्पो की K-सीरीज़ का पहला 5G फोन होगा। Oppo K7 5G के Oppo K5 का अपग्रेड होने की उम्मीद है जो पिछले साल अक्टूबर में स्नैपड्रैगन 730जी, क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 3,920 एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया गया था। इसमें भी 6.4-इंच की स्क्रीन मिलती है, जिसमें 60Hz रिफ्रेश रेट है।

अब तक, Oppo ने K7 5G को लेकर कोई जानकारी साझा नहीं की है, इसलिए इन जानकारियों को लीक मात्र समझना सही होगा।
Advertisement

कंपनी की अन्य हालिया खबरों की बात करें तो, Oppo ने हाल ही में अपने 125 वाट फास्ट चार्जिंग तकनीक का खुलासा किया, जो कि केवल 20 मिनट में 4,000mAh की बैटरी को फुल चार्ज कर सकती है। कंपनी ने यह नहीं बताया कि इस तकनीक को कौन से फोन के जरिए मार्केट में पेश किया जाएगा, लेकिन इस साल के अंत तक इसके ऊपर अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oppo K7 5G
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.