Oppo Find N5 फोल्डेबल फोन की फोटो हुईं लीक, दिखाई दिया बेहद पतला डिजाइन!

Oppo Find N5 की लीक हुई तस्वीर में वॉल्यूम और पावर बटन और यूएसबी-सी पोर्ट की लोकेशन का भी पता चलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 जनवरी 2025 22:02 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Open 2 के रूप में भी लॉन्च किया जा सकता है Oppo Find N5
  • फोटो में फोन की मोटाई की तुलना एक के ऊपर एक रखे गए सिक्कों से की गई है
  • एक तस्वीर फोन के बदले गए कैमरा सेटअप को भी दिखाती है

Photo Credit: Oppo

Oppo Find N5 पिछले कुछ समय से सुर्खियों में है। हाल ही में कंपनी ने कन्‍फर्म किया था कि वह इस डिवाइस को फरवरी में चीन में पेश करेगी। Oppo के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर ने हाल ही में इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के बेहद पतले डिजाइन को टीज करने के लिए इसकी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें फोन की मोटाई की तुलना एक पेंसिल से की गई थी। अब, सोशल मीडिया पर अपकमिंग डिवाइस के कई लाइव इमेज वायरल हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि Oppo Find N5 सभी मार्केट में OnePlus के अपकमिंग Open 2 के रूप में पेश किया जाएगा। ऐसा पहले भी हुआ है, जब 2023 में लॉन्च हुए Oppo Find N3 को OnePlus Open के रूप में लॉन्च किया गया था।

X पर कई हैंडल्स ने कथित Oppo Find N5 की तस्वीरें शेयर की हैं। एक टिपस्टर (@RODENT950) ने एक फोल्डेबल की तीन तस्वीरों को शेयर किया है, जो Oppo Find N3 के समान दिखाई देती हैं। इस यूजर ने दावा किया है कि इसी डिवाइस को OnePlus Open 2 के रूप में भी लॉन्च किया जाएगा। शेयर की गई तस्वीरों में फोन की मोटाई की तुलना एक के ऊपर एक रखे गए सिक्कों से की गई है। इसके अलावा, एक तस्वीर में कैमरा सेटअप दिखाया गया है। इसी तस्वीर में फोन को एक केस में दिखाया गया है, जो टेस्टिंग फेज के दौरान की प्रतीत होती है। 
 

इस तस्वीर में वॉल्यूम और पावर बटन और यूएसबी-सी पोर्ट की लोकेशन का भी पता चलता है। हालांकि, तीसरी तस्वीर में पहली दो से मेल नहीं खाती है। यह यूएसबी-सी पोर्ट की लोकेशन दिखाती है, जिससे पता चलता है कि नया डिवाइस कितना पतला है। लेकिन तस्वीर में स्पीकर ग्रिल गायब है। यह भी विचार करने योग्य है कि तीसरी तस्वीर किसी अन्य प्रोटोटाइप डिवाइस की हो सकती है।

हाल ही में एक टिप्‍सटर ने बताया था कि Oppo Find N5 का बैक कैमरा मॉड्यूल डिजाइन एकदम सिंपल लेआउट वाला होगा। इसमें डिजाइन काफी हद तक OnePlus 13 की याद दिलाता है। रिपोर्ट के अनुसार, अगर यह सबसे पतला फोल्‍डेबल फोन हुआ तो फोल्ड होने पर इसकी मोटाई लगभग 8mm और अनफोल्ड होने पर 4mm हो सकती है।

कहा यह भी जाता है कि ओपो Find N5 को अमेरिका, यूरोप और भारतीय मार्केट्स में OnePlus Open 2 के नाम से रीब्रैंड किया जा सकता है। याद रहे कि वनप्‍लस, ओपो आदि कंपनियां चीन की बीबीके के तहत आती हैं। 
Advertisement

Oppo Find N5  और वनप्‍लस Open 2 को इनके पिछले मॉडलों की तुलना में कई सारे बदलावों के साथ पेश किया जा सकता है। इन फोन्‍स में टाइटेनियम की बिल्‍ट क्‍वॉलिटी मिलने की उम्‍मीद है। ये फोन आईपीएक्‍स8 रेटिंग के साथ आएंगे यानी पानी से खराब होने से बच सकते हैं। इनमें 6000mAh बैटरी कैपिसिटी और वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है। Oppo Find N5 दुनिया का पहला फोल्‍डेबल फोन हो सकता है, जिसमें क्‍वॉलकॉम का अबतक का सबसे तेज च‍िपसेट Snapdragon 8 Elite दिया जा सकता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  2. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  3. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  4. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  5. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  6. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  7. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  9. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  10. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.