Oppo F5 Youth की सेल शुरू, इसमें है 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा

Oppo F5 Youth में एक 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बड़ा डिस्प्ले है। फोन में एक सेल्फी कैमरा एआई आधारित ब्यूटटिफिकेशन तकनीक दी गई है। शुकवार से फोन की बिक्री शुरू हो गई है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2017 12:21 IST
ओप्पो ने गुरुवार को भारत में अपने एफ5 स्मार्टफोन का नया वेरिएंट लॉन्च किया। नए ओप्पो एफ5 यूथ वेरिएंट को सबसे पहले पिछले महीने फिलीपींस में पेश किया था। कंपनी ने भारत में ओरिजिल ओप्पो एफ5 के लॉन्च के समय ही यूथ वेरिएंट को भी लॉन्च करने की जानकारी दी थी। Oppo F5 Youth में एक 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला बड़ा डिस्प्ले है। फोन में एक सेल्फी कैमरा एआई आधारित ब्यूटटिफिकेशन तकनीक दी गई है। शुकवार से फोन की बिक्री शुरू हो गई है।

Oppo F5 Youth की भारत में कीमत व उपलब्धता

ओप्पो एफ5 यूथ की भारत में कीमत 16,990 रुपये है। कंपनी ने गुरुवार को बताया था कि, यह फोन ऑफलाइन व ऑनलाइन मार्केट में मिलेगा। इसका मतलब है कि, एफ5 यूथ ई-कॉमर्स साइट अमेज़न और फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे। हालांकि, ख़बर लिखे जाने तक यह फोन दोनों ही साइट पर लिस्ट नहीं किया गया था। उम्मीद है कि जल्द ही फोन खरीदने के लिए दोनों ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराया जाएगा।
 

Oppo F5 Youth के स्पेसिफिकेशन

ओप्पो एफ5 यूथ में ओप्पो एफ5 की तुलना में सबसे अहम फर्क कैमरे का है। नए स्मार्टफोन में 13 मेगापिक्सल रियर सेंसर है जो अपर्चर एफ/2.2 लेंस और एलईडी फ्लैश के साथ आता है। इसके अलावा, फोन में अपर्चर एफ/2.0 के साथ एक 16 मेगापिक्सल फ्रंट सेंसर भी दिया गया है।
Advertisement

ओप्पो एफ5 यूथ में 6 इंच का एलटीपीएस टीएफटी डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080 x 2160 (फुलएचडी+) पिक्सल है। स्क्रीन 18:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ आता है। स्मार्टफोन में एक मीडियाटेक एमटी6763टी (हीलियो पी23) चिपसेट है। ग्राफिक्स के लिए मालीजी71 एमपी2 जीपीयू है। मल्टीटास्किंग के लिए 3 जीबी रैम मौजूद है। इस स्मार्टफोन की स्टोरेज 32 जीबी है जिसे 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। स्मार्टफोन में एक अलग माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के अलावा, डुअल सिम स्लॉट भी दिया गया है।

ओप्पो एफ5 में कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, ए-जीपीएस, माइक्रो-यूएसबी और ओटीजी सपोर्ट व 3.5 एमएम ऑडियो जैक हैं। सेंसर की बात करें तो फोन में एक्सीलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जी-सेंसर और एक प्रॉक्सिमिटी सेंसर है। स्मार्टफोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर और 3200 एमएएच बैटरी दी गई है। इसके अलावा, वनप्लस 5टी की तरह इसमें फेशियल अनलॉक फ़ीचर है जिससे चेहरे के जरिए स्क्रीन को अनलॉक किया जा सकता है।
Advertisement

ओप्पो, ओप्पो मोबाइल, ओप्पो स्मार्टफोन, ओप्पो एफ5 यूथ सेल, ओप्पो एफ5 यूथ एडिशन, Oppo, Opp mobile, Oppo Smartphone, Oppo F5 Youth edition, Oppo F5 Youth Sale
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.00 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक एमटी6763टी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 7.1

रिज़ॉल्यूशन

1080x2160 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  2. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  3. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  4. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  5. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  6. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  7. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  9. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.