Oppo F27 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च, 8GB रैम, 64MP कैमरे के साथ तगड़ी मजबूती, जानें दाम

Oppo F27 Pro+ 5G को दो स्‍टाेरेज ऑप्‍शन 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्‍टोरेज में लाया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 जून 2024 14:50 IST
ख़ास बातें
  • ओपो का नया स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च
  • Oppo F27 Pro+ 5G को किया गया लॉन्‍च
  • कई सारी खूबियों से पैक है यह डिवाइस
ओपो ने Oppo F27 Pro+ 5G स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया है। 8GB रैम से पैक इस स्‍मार्टफोन में 64 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा (Oppo F27 Pro+ 5G camera) दिया गया है और 6.7 इंच का 3D कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले मिलता है। दो कलर ऑप्‍शन में आने वाला यह फोन ड्यूरेबिलिटी पर फोकस करता है। यह भारत में आया पहला फोन है, जिसे IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यानी पानी-धूल आदि से होने वाले नुकसान से यह फोन सेफ रह सकता है। आइए जानते हैं फोन की कीमत (Oppo F27 Pro+ 5G Price) और खूबियां। 
 

Oppo F27 Pro+ 5G Price in India 

Oppo F27 Pro+ 5G को दो स्‍टाेरेज ऑप्‍शन 8GB RAM + 128GB और 8GB RAM + 256GB स्‍टोरेज में लाया गया है। बेस वेरिएंट 27,999 रुपये का है। टॉप वेरिएंट 29,999 रुपये का है। इसे मिडनाइट नेवी और डस्‍क पिंक कलर्स में लिया जा सकता है। प्री-ऑर्डर्स एमेजान, फ्लिपकार्ट और ओपो के ऑनलाइन स्‍टोर पर शुरू हो गए हैं। फोन की शिपमेंट्स 20 जून से शुरू हो जाएगी। 
 

Oppo F27 Pro+ 5G Specifications, features 

Oppo F27 Pro+ 5G में 6.7 इंच का 3D कर्व्‍ड एमोलेड डिस्‍प्‍ले दिया गया है। यह (2412 x 1080 पिक्‍सल्‍स) का फुल एचडी प्‍लस रेजॉलूशन ऑफर करता है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz और टच सैंपलिंग रेट 240Hz है। फोन के डिस्‍प्‍ले की पीक ब्राइटनैस 950 निट्स तक है और डिस्‍प्‍ले पर गोरिल्‍ला ग्‍लास विक्‍टस 2 का प्रोटेक्‍शन है। 

F27 Pro+ 5G में मीडियाटेक का डाइमे‍ंसिटी 7050 प्रोसेसर लगाया गया है। दावा है कि यह डे टु डे टास्‍क को अच्‍छे से हैंडल कर सकता है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM लगाई गई है और इनबिल्‍ट स्‍टोरेज 256GB तक है। कंपनी का कहना है कि फोन 8 जीबी तक वर्चुअल रैम को भी सपोर्ट करता है। 
Advertisement

यह एंड्रॉयड 14 ओएस पर चलता है, जिस पर ColorOS 14 की लेयर है। ओपो F27 Pro+ 5G में डुअल रियर कैमरा सिस्‍टम है। मेन सेंसर 64MP का है। उसके साथ 2MP का डेप्‍थ सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्‍सल का कैमरा मिलता है। 

Oppo F27 Pro+ 5G में 5000mAh की बैटरी है। यह 67W की SUPERVOOC फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर का विकल्‍प भी इसमें दिया गया है। जैसाकि हमने बताया यह फोन ड्यूरेबिलिटी पर फोकस करता है, जिसकी मिसाल इसे मिला MIL-STD-810H सर्टिफ‍िकेशन है यानी फोन टिकाऊ और मजबूत है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.