Oppo F25 भारत में 8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ मार्च में इस दिन होगा लॉन्च!

Oppo F25 की लॉन्च डेट 5 मार्च 2024 बताई गई है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 18 फरवरी 2024 21:19 IST
ख़ास बातें
  • यह 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस होगा।
  • फोन एंड्रॉयड 14 आधारित ColorOS 14 पर रन करेगा।
  • फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7050 चिपसेट दिया जा सकता है।

फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7050 चिपसेट दिया जा सकता है

Photo Credit: X/@yabhishekhd

Oppo की ओर से F सीरीज में Oppo F25 फोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह Oppo F23 का सक्सेसर होगा जो कि कंपनी ने पिछले साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। Oppo F25 को लेकर लेटेस्ट अपडेट इसकी लॉन्च डेट और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा करता है। फोन के मार्च में लॉन्च होने की बात सामने आई है। साथ ही कहा गया है कि डिवाइस 6.7 इंच के AMOLED डिस्प्ले, और 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा जैसा धांसू फीचर्स के साथ आ सकता है। आइए जानते हैं अन्य खास फीचर्स। 

Oppo F25 की लॉन्च डेट 5 मार्च 2024 बताई गई है। जाने माने टिप्स्टर अभिषेक यादव ने स्मार्टफोन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए इसका खुलासा किया है। रोचक बात यह निकल कर आ रही है कि भारत में आने वाला यह स्मार्टफोन Oppo Reno 11F का रिब्रांडेड वर्जन बताया गया है। Oppo Reno 11F को कंपनी ने हाल ही में थाईलैंड की मार्केट में उतारा है। भारत समेत यह फोन कई और साउथ एशियन मार्केट्स में लॉन्च होने वाला है। 
 

Oppo F25 specifications (expected)

Oppo F25 के स्पेसिफिकेशंस के बारे में भी यहां जानकारी दी गई है। जिसके मुताबिक फोन में 6.7 इंच एमोलेड डिस्प्ले होगा जिसमें FHD प्लस रिजॉल्यूशन होगा। यह 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाला है। डिवाइस में अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिल सकता है। फोन एंड्रॉयड 14 आधारित ColorOS 14 पर रन करेगा। 
Advertisement

कैमरा के बारे में कहा गया है कि यह 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा से लैस होगा। रियर पैनल में 64 मेगापिक्सल का मेन कैमरा होगा जिसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। फोन में मीडियाटेक का Dimensity 7050 चिपसेट दिया जा सकता है जिसके साथ 8 जीबी फिजिकल रैम, और 8 जीबी वर्चुअल रैम आने की बात कही गई है। यह 256 जीबी तक स्टोरेज कैरी कर सकता है। बैटरी कैपिसिटी 5000एमएएच होगी जिसके साथ 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। फोन में IP65 रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.72 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 695

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 17 दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाला फोन, Samsung का Galaxy S26 Ultra रह गया इतना पीछे!
  2. Vivo Y31T 5G भारत में लॉन्च: 7,200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 256GB तक स्टोरेज के साथ इतनी है कीमत
  3. Raksha Bandhan 2026: ईयरफोन्स से लेकर मोबाइल केस तक, ₹1 हजार के अंदर ये 10 गिफ्ट बड़े काम के
  4. Sony लाई PlayStation Plus मेंबर्स के लिए शानदार 4 गेम फ्री! ऐसे करें क्लेम
  5. Realme C100i ने दी 6,500mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ दस्तक, जानें क्या है खास
  6. नहीं थम रही मोबाइल की कीमतों में बढ़ोतरी! Realme ने 14 वेरिएंट के दाम ₹3,000 तक महंगे किए
  7. Lava Bold N4 Lite भारत में 5000mAh बैटरी, 8 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया ₹68 हजार का Swift Neo AI लैपटॉप, 32GB RAM के साथ मिलेगा 1TB SSD स्टोरेज
  9. 78 लाख छात्रों-शिक्षकों को फ्री मिलेगा हजारों रुपये वाला Adobe Express, इन 7 राज्यों से शुरू हुई पहल
  10. 50MP कैमरा वाले Poco M8x 5G की सेल शुरू, 7900mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.