64MP कैमरा, 8GB रैम, 4500mAh बैटरी के साथ Oppo F21 Pro फोन लॉन्‍च, जानें कीमत

बांग्लादेश में Oppo F21 Pro की कीमत सिंगल 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए BDT 27,990 (लगभग 24,640 रुपये) है।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 11 अप्रैल 2022 15:30 IST
ख़ास बातें
  • Oppo F21 Pro स्‍मार्टफोन 12 अप्रैल को इंडिया में लॉन्‍च होने जा रहा है
  • उससे पहले इस फोन को बांग्‍लादेश में लॉन्‍च कर दिया गया है
  • यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है

Oppo F21 Pro में 128GB का UFS 2,2 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है।

Photo Credit: Oppo

Oppo F21 Pro स्‍मार्टफोन 12 अप्रैल को इंडिया में लॉन्‍च होने जा रहा है। उससे पहले यह स्‍मार्टफोन बांग्लादेश में लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी की F-सीरीज में आने वाली यह डिवाइस स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर से लैस है, जिसे 8GB RAM के साथ जोड़ा गया है। फोन के खाली स्‍टोरेज का इस्‍तेमाल करके इसकी रैम को 5GB तक बढ़ाया जा सकता है। Oppo F21 Pro में 6.43 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह 64 मेगापिक्सल के ट्रिपल कैमरा सेटअप से लैस है और 33W वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी से लैस है। ओपो ने अभी तक उस डिवाइस के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा नहीं किया है, जो 12 अप्रैल को इंडिया में लॉन्च होने वाला है।
 

Oppo F21 Pro के प्राइस और उपलब्‍धता 

बांग्लादेश में Oppo F21 Pro की कीमत सिंगल 8GB + 128GB स्टोरेज मॉडल के लिए BDT 27,990 (लगभग 24,640 रुपये) है। फोन को ओपो बांग्लादेश की वेबसाइट पर प्री-ऑर्डर के लिए लिस्‍ट किया गया है। इसे कॉस्मिक ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर ऑप्‍शंस में बेचा जाएगा। भारत में Oppo F21 Pro की प्राइसिंग का ऐलान 12 अप्रैल को होने वाले लॉन्च इवेंट में किया जाएगा। 
 

Oppo F21 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

बांग्लादेश में जिस डिवाइस को लॉन्‍च किया गया है, वह डुअल-सिम (नैनो) स्‍लॉट के साथ आता है और Android 12 पर बेस्‍ड ColorOS 12.1 पर चलता है। इसमें 6.43 इंच का फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। फोन का टच सैंपलिंग रेट 180Hz है। इसमें स्नैपड्रैगन 680 प्रोसेसर लगाया गया है, जिसे 8GB LPDDR4x रैम के साथ जोड़ा गया है।

Oppo F21 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है साथ में 2 मेगापिक्सल का 'माइक्रोस्कोप' कैमरा f/3.3 अपर्चर लेंस के साथ है। इसके अलावा 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा सेंसर दिया गया है। फोन में f/2.4 अपर्चर लेंस के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है।
Advertisement

Oppo F21 Pro में 128GB का UFS 2,2 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे एसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर फोन में 4G LTE, Wi-Fi ब्लूटूथ v5.1, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-C पोर्ट शामिल हैं। बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए एक फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है। Oppo F21 Pro में 4,500mAh की बैटरी है, जो 33W SuperVOOC चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन का वजन 175 ग्राम है।

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.