Oppo A6 Pro 5G हुआ 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ

Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जनवरी 2026 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Oppo A6 Pro 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo A6 Pro 5G में 7000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Oppo A6 Pro 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Oppo A6 Pro 5G में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

Photo Credit: Oppo

Oppo ने भारतीय बाजार में नया स्मार्टफोन Oppo A6 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन में IP66, IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है। आइए Oppo A6 Pro 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo A6 Pro 5G Price

Oppo A6 Pro 5G के 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 23,999 रुपये है। यह फोन आज से ई-कॉमर्स साइट अमेजन,फ्लिपकार्ट और ओप्पो की वेबसाइट के साथ-साथ रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। यह फोन कैपुचीनो ब्राउन और ऑरोरा गोल्ड कलर में खरीदा जा सकता है। बैंक ऑफर में 2,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। वहीं 24 महीने तक की बिना किसी अतिरिक्त लागत वाली EMI की सुविधा भी मिलती है।

Oppo A6 Pro 5G Specifications

Oppo A6 Pro 5G में 6.75 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 1125 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस फोन में Arm Mali-G57 MC2 GPU के साथ ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 8GB LPDDR4x RAM और 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66+IP68+IP69 रेटिंग से लैस है। इस फोन में 7000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो A6 Pro 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.6 मिमी, चौड़ाई 78.5 मिमी, मोटाई 8.6 मिमी और वजन 216 ग्राम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।

मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.57 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 7300

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

7000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड

रिज़ॉल्यूशन

1080x2372 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Rogbid SpinX स्मार्टवॉच लॉन्च, फ्लैशलाइट जैसे यूनीक फीचर, 100 दिनों तक बैटरी! जानें सबकुछ
  2. OnePlus Ace 6 Ultra के साथ लॉन्च होगा 15000mAh बैटरी वाला 120W फास्ट चार्जर, जानें सबकुछ
  3. 20 हजार नौकरियां खत्म करेंगीं Meta, Microsoft! AI बन रहा बड़ी वजह
  4. 60 घंटे की बैटरी वाले Baseus MC2 ईयरबड्स हुए लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Xiaomi के पहले वायरलेस हेडफोन Redmi Headphones Neo लॉन्च होंगे 72 घंटे की बैटरी के साथ, फीचर्स हुए लिस्ट
  6. OnePlus Ace 6 Ultra लॉन्च 28 अप्रैल को, 8600mAh बड़ी बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग, जानें सबकुछ
  7. 7 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन! आई धमाका डील
  8. iPhone 17 खरीदें Rs 13 हजार से ज्यादा सस्ता, अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. iPhone 18 Pro Max में मिलेगा अबतक का सबसे धांसू कैमरा! डमी फोटो लीक
  10. Apple ने मांगी Samsung से मदद, 20वीं एनिवर्सरी के लिए बनवा रही खास iPhone 20 डिस्प्ले!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.