Oppo A3X 5G की भारत में इतनी होगी कीमत, लॉन्च से पहले डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स भी लीक

Oppo A3X 5G में 1,000 nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस वाला LCD डिस्प्ले होने की खबर है। एक अन्य लीक से पता चलता है कि स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 18 जुलाई 2024 21:45 IST
ख़ास बातें
  • इसकी भारत में कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये होने की उम्मीद है
  • फोन 4GB + 64GB, 4GB + 128GB, और 6GB + 128GBवेरिएंट्स में आ सकता है
  • इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,100mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है

Oppo ने जून में A3 Pro (ऊपर तस्वीर में) को भारत में लॉन्च कया था

Photo Credit: Oppo

Oppo A3X 5G भारत में जल्द लॉन्च हो सकता है। हाल ही में इसे TUV Rheinland, NBTC, FCC और Geekbench जैसे सर्टीफिकेशन मिले थे, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए थें। अब, एक रिपोर्ट में इसकी कीमत, डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग Oppo स्मार्टफोन MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट पर काम करेगा। इसमें 5,100mAh बैटरी और 128GB तक स्टोरेज मिलने की भी खबर है। अपकमिंग फोन बजट सेगमेंट में लॉन्च हो सकता है।

91Mobiles ने टिप्सटर सुधांशू अंबोरे के साथ मिलकर दावा किया है कि Oppo A3X 5G भारत में इस महीने के आखिर तक लॉन्च हो सकता है। इसकी भारत में कीमत 10,000 रुपये से 15,000 रुपये होने की उम्मीद है। फोन 4GB + 64GB, 4GB + 128GB, और 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट्स में आ सकता है। रिपोर्ट में इसके कुछ स्पेसिफिकेशन्स और साथ ही डिजाइन का भी हिंट दिया गया है। पब्लिकेशन की मानें, तो हैंडसेट में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर मिलेगा। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,100mAh बैटरी मिलने की बात कही गई है।

Oppo A3X 5G में 1,000 nits की मैक्सिमम ब्राइटनेस वाला LCD डिस्प्ले होने की खबर है। एक अन्य लीक से पता चलता है कि स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकती है।

रिपोर्ट बताती है कि OPPO A3x को स्टारी पर्पल, स्टारलाइट व्हाइट और स्पार्कल ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। डिजाइन रेंडर में फोन के बैक पैनल पर डुअल रियर कैमरा सेटअप दिखाई देता है। इसकी प्लेसमेंट टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर है। मॉड्यूल में एक LED फ्लैश दिखाई देता है। पावर बटन और वॉल्यूम बटन्स को फ्रेम के राइट साइड में रखा गया है।
Advertisement

फिलहाल Oppo ने अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी शेयर नहीं की है। यदि लेटेस्ट लीक सच होता है और स्मार्टफोन की तय लॉन्च डेट महीने के आखिर में होती है, तो हम आने वाले कुछ दिनों में इसे लेकर कुछ आधिकारिक घोषणाओं के आने की उम्मीद करते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  2. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  5. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  6. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  7. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  8. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
  9. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  10. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.