OnePlus ला रही 160W फास्ट चार्जिंग वाला स्मार्टफोन! चीन की 3C सर्टिफिकेशन पर स्पॉट!

OnePlus के एक डिवाइस, जिसका मॉडल नम्बर (PGKM10) है, को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। टिप्स्टर ने इसे वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन बताया है।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 मार्च 2022 11:02 IST
ख़ास बातें
  • वनप्लस के इस फोन का मॉडल नम्बर PGKM10 बताया गया है।
  • फोन में MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर होगा।
  • डिवाइस के अंदर 160W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा।
OnePlus के एक अपकमिंग डिवाइस को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। यह लिस्टिंग इसलिए खास है क्योंकि इसमें डिवाइस के अंदर 160W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि यह निश्चित रूप से एक स्मार्टफोन ही है। यह वनप्लस की टैबलेट भी हो सकती है और स्मार्टफोन भी हो सकता है। लेकिन एक टिप्स्टर का कहना है कि यह एक स्मार्टफोन होगा जिसमें 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया जाएगा। 

टिप्स्टर अंकित (@TechnoAnkit) ने अपने ट्विटर पोस्ट में खुलासा किया है कि OnePlus के एक डिवाइस, जिसका मॉडल नम्बर (PGKM10) है, को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया है। टिप्स्टर ने इसे वनप्लस का अपकमिंग स्मार्टफोन बताया है और कहा है कि यह स्मार्टफोन 150W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लॉन्च किया जाएगा। फोन के साथ 160W का चार्जर दिया जाएगा।  

इसके साथ ही टिप्स्टर ने फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन भी अपनी ट्विटर पोस्ट में शेयर किए हैं। इस फोन के प्रोसेसर और बैटरी की डिटेल्स इस पोस्ट में शेयर की गई हैं। पोस्ट के मुताबिक, फोन में MediaTek Dimensity 8100 प्रोसेसर होगा। इस डिवाइस में 4500mAh बैटरी होगी। टिप्स्टर ने अंदाजा लगाया है कि यह वनप्लस 10 सीरीज (OnePlus 10 Series) का कोई स्मार्टफोन हो सकता है या फिर OnePlus 10R भी हो सकता है। हालांकि, इसके बारे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है क्योंकि कंपनी की ओर से अभी तक इस डिवाइस के बारे में कोई संकेत नहीं मिला है। 

हाल ही में आए लीक्स में कहा गया था कि वनप्लस एक डिवाइस पर काम कर रही है। इसे वनप्लस का अगला स्मार्टफोन कहा जा रहा है जिसमें MediaTek Dimensity 8100 SoC होगा। फोन में 6.7 इंच की  OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है और 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा दिया जा सकता है जिसमें Sony IMX766 सेंसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। वहीं, Oppo ने हाल ही में अपनी 150W फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को पेश किया था, जिसके बारे में कहा गया था कि यह टेक्नोलॉजी एक वनप्लस डिवाइस में देखने को मिलेगा जिसे 2022 की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाएगा। इस लिहाज से देखें तो वनप्लस का यह अगला स्मार्टफोन हो सकता है जिसे कंपनी अप्रैल से जून के बीच में लॉन्च कर सकती है। अभी तक यही संभावना सबसे ज्यादा बनी हुई है कि यह वनप्लस 10 सीरीज का ही अगला स्मार्टफोन हो सकता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  2. AI खा रहा एंट्री लेवल जॉब, कॉलेज से निकल पहली जॉब ढूंढ रहे युवाओं के लिए बढ़ेगी मुश्किल!
  3. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  4. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  7. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  8. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  9. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  10. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.