OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T को मिला नया अपडेट, स्लो-मो वीडियो में होगा सुधार

OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T दोनों ही फोन के अपडेट के एक-जैसे ही चेंजलॉग हैं। वहीं, मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के अलावा, यह अपडेट स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग स्टेबिलिटी में सुधार लेकर आया है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 6 अप्रैल 2020 10:38 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 7T Pro, OnePlus 7T को मिला नया ऑक्सीजनओएस अपडेट
  • अभी हर वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो यूज़र को नहीं मिला यह अपडेट
  • इस अपडेट को वनप्लस फोन यूज़र्स मैनुअली भी चेक कर सकते हैं

OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T में स्लो-मो वीडियो होंगे बेहतर

OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T को भारत में नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है और यह अपडेट मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है। इसके अलावा इस अपडेट में कैमरा ऐप के स्लो-मोशन वीडियो फीचर में भी सुधार हुआ है। हालांकि, ओवर द एयर रोलआउट हुआ यह अपडेट फेज़ स्तर पर ज़ारी हुआ है। इसका मतलब यह है कि फिलहाल यह अपडेट सीमित लोगों के लिए ज़ारी किया गया है। जैसे ही साफ हो जाएगा कि इस अपडेट में कोई गंभीर बग मौजूद नहीं है तो उसके बाद आने वाले दिनों में बाकी यूज़र्स के लिए भी रोलआउट कर दिया जाएगा।

OnePlus 7T Pro और OnePlus 7T को भारत में OxygenOS 10.3.2 अपडेट मिला है। कंपनी ने अधिकारिक फोरम पर इसकी जानकारी दी। वनप्लस 7टी के लिए ऑक्सीजनओएस 10.0.9 और वनप्लस 7टी प्रो के लिए ऑक्सीजनओएस 10.0.8 इस अपडेट का ग्लोबल वर्ज़न है। जैसे ही आपको इस अपडेट की नोटिफिकेशन प्राप्त हो, तुरंत इसे अपने फोन में इंस्टॉल कर लें और मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच का लुफ्त उठाएं। अगर आपको नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुई है, तो आप इसे मैनुअली भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाकर सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा। बेहतर रहेगा अगर आप इस अपडेट को वाई-फाई कनेक्शन और चार्जिंग के दौरान इंस्टॉल करें।

वनप्लस 7टी और वनप्लस 7टी प्रो दोनों ही फोन के अपडेट के एक-जैसे ही चेंजलॉग हैं। वहीं, मार्च 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के अलावा, यह अपडेट स्लो-मोशन वीडियो रिकॉर्डिंग स्टेबिलिटी में सुधार लेकर आया है। यह अपडेट आपकी गैलरी से अचानक गायब हुए स्क्रीनशॉट्स की समस्या को भी दूर करता है। इसके अलावा यह बिना लैग्स वीडियो प्ले को ऑप्टिमाइज़ करता है। यही नहीं अपडेट दोनों फोन में रैम मैनेजमेंट को भी ऑप्टिमाइज़  करता है, सिस्टम स्टेबिलिटी को सुधारता है और अन्य कुछ समस्याओं को भी दूर करता है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent overall performance
  • All the features of OxygenOS 10 and security of Android 10
  • Good battery life with extremely quick charging
  • Premium looks and construction quality
  • Great display and good speakers
  • Bad
  • Some bugs and inconsistencies with the camera app
  • Low-light photos and videos could be better
  • No water or dust resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.55 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3800 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build quality
  • Vivid and immersive display
  • Good battery life, very fast charging
  • Up-to-date software
  • Useful secondary cameras
  • Bad
  • Unrealistic colours in 4K video
  • Low-light video and photos could be better
  • No IP rating or wireless charging
  • A little heavy
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855+

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4085 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Pad 20 हुआ पेश, 3K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गजब फीचर्स, जानें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Airtel Black हुआ 'One Airtel'! एक बिल में मोबाइल कनेक्शन, Wi-Fi और DTH, यहां जानें सब कुछ
  2. Honor Pad 20 हुआ पेश, 3K डिस्प्ले, Snapdragon 7 Gen 3 चिपसेट के साथ स्टूडेंट्स के लिए गजब फीचर्स, जानें
  3. Realme 16T 5G हो रहा 22 मई को लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. 8 हजार रुपये सस्ता मिल रहा Nothing का 50MP कैमरा वाला फोन
  5. Instagram पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू, ये है आसान तरीका
  6. OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G vs Nothing Phone 3a Lite 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर Rizta की बड़ी कामयाबी, सेल्स हुई 3 लाख यूनिट्स से ज्यादा 
  8. IT एंप्लॉयीज एसोसिएशन ने की वर्क-फ्रॉम-होम को अनिवार्य बनाने की मांग, प्रधानमंत्री मोदी की अपील का असर
  9. दुनिया अभी 5G में उलझी है, चीन ने 6G की दिशा में बढ़ाया बड़ा कदम
  10. बच्चों के क्रेयॉन जैसी दिखने वाली Pen Drive! SanDisk Crayola USB-C भारत में लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.