OnePlus Nord 5 vs Poco F7 vs Motorola Edge 60 Pro: 40 हजार में कौन सा फोन रहेगा बेहतर?

OnePlus ने इस महीने की शुरुआत में OnePlus Nord 5 लॉन्च किया, जिसकी तुलना Poco F7 और Motorola Edge 60 Pro से हो रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 22 जुलाई 2025 10:42 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm प्रोसेसर है।
  • Poco F7 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर है।
  • Motorola Edge 60 Pro में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम प्रोसेसर है

OnePlus Nord 5, Poco F7 और Moto Edge 60 Pro एंड्रॉयड 15 पर काम करते हैं।

Photo Credit: OnePlus/Poco/Motorola

OnePlus ने इस महीने की शुरुआत में OnePlus Nord 5 लॉन्च किया, जिसकी तुलना Poco F7 और Motorola Edge 60 Pro से हो रही है। OnePlus Nord 5 में स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Poco F7 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Motorola Edge 60 Pro मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम 4nm प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको OnePlus Nord 5, Poco F7 और Motorolaa Edge 60 Pro के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं। 


OnePlus Nord 5 vs Poco F7 vs Motorola Edge 60 Pro


कीमत और स्टोरेज
OnePlus Nord 5 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है। वहीं Poco F7 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। जबकि Motorola Edge 60 Pro के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 33,999 रुपये है। 

डिस्प्ले ओर रेजोल्यूशन
Advertisement
OnePlus Nord 5 में 6.83 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2800 x 1272 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Poco F7 5G में 6.83 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,280x2,772 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,200 निट्स ब्राइटनेस है। जबकि Motorola Edge 60 Pro में 6.7 इंच की pOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2712 x 1220 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है।

प्रोसेसर
OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Poco F7 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Motorola Edge 60 Pro में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम 4nm प्रोसेसर दिया गया है।
Advertisement

ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus Nord 5 एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है। वहीं Poco F7 5G एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 2.0 पर काम करता है। जबकि Motorola Edge 60 Pro एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
Advertisement

कैमरा सेटअप
OnePlus Nord 5 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-700 प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं Poco F7 5G के रियर में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी IMX882 कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। और Motorola Edge 60 Pro के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फोटो फोकस अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है।
Advertisement

फ्रंट कैमरा
OnePlus Nord 5 में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Poco F7 5G में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Motorola Edge 60 Pro में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। 

कनेक्टिविटी ऑप्शंस
OnePlus Nord 5 में 5जी, ड्यूल सिम, एनएफसी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और जीपीएस शामिल हैं। वहीं Poco F7 5G में 5G, 4G, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 6.0, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। जबकि Motorola Edge 60 Pro में ब्लूटूथ 5.4, वाई-फाई  6E, 5जी, एनएफसी और जीपीएस कनेक्टिविटी शामिल है।

बैटरी बैकअप
OnePlus Nord 5 में 6,800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Poco F7 5G में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Motorola Edge 60 Pro में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W टर्बोपावर और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

OnePlus Nord 5 की कीमत कितनी है?

OnePlus Nord 5 के 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 34,999 रुपये है।

Poco F7 5G की कीमत कितनी है?

Poco F7 5G के 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये और 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है।

Motorola Edge 60 Pro की कीमत कितनी है?

Motorola Edge 60 Pro के 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 29,999 रुपये और 12GB+256GB वेरिएंट 33,999 रुपये है।

OnePlus Nord 5 में कौन सा प्रोसेसर है?

OnePlus Nord 5 में ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8s जेन 3 4nm प्रोसेसर दिया गया है।

Poco F7 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Poco F7 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Motorola Edge 60 Pro में कौन सा प्रोसेसर है?

Motorola Edge 60 Pro में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 एक्स्ट्रीम 4nm प्रोसेसर दिया गया है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  9. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  11. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  12. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  13. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.