4500mAh बैटरी, 12GB रैम वाले OnePlus Nord 2T 5G की सेल आज से 12 बजे Amazon पर, Rs 1500 सस्ता ऐसे खरीदें

OnePlus Nord 2T 5G पर सेल में 1500 रुपये ऑफर है। Amazon, OnePlus.in, OnePlus Store ऐप, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स के जरिए खरीदारी करने पर लागू है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 5 जुलाई 2022 11:54 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord 2T 5G में MediaTek Dimensity 1300 SoC दिया गया है।
  • OnePlus Nord 2T 5G में 50 मेगापिक्सल का पहला रियर कैमरा दिया गया है।

OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: OnePlus

भारत में OnePlus Nord 2T 5G की सेल आज से शुरू होने वाली है। नया OnePlus फोन बीते हफ्ते लॉन्च किया गया था। OnePlus Nord 2T 5G में 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है और यह ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1300 SoC पर बेस्ड है। स्मार्टफोन में वही प्राइमरी कैमरा दिया गया है जो कि इस साल के शुरू में OnePlus 10R 5G में दिखाया गया था। OnePlus Nord 2T 5G कुल मिलाकर Poco F4 5G, iQoo Neo 6 और Motorola Edge 30 को टक्कर देगा।
 

OnePlus Nord 2T 5G की भारत में कीमत और सेल ऑफर्स


भारत में OnePlus Nord 2T 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है जबकि इसके 12GB + 256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है। उपलब्धता की  बात करें तो यह स्मार्टफोन Amazon, OnePlus.in, OnePlus Store ऐप, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और देश में चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए उपलब्ध होगा। इसकी सेल आज दोपहर 12 बजे से Gray Shadow और Jade Fog कलर्स में शुरू होगी।

OnePlus Nord 2T 5G पर सेल में 1500 रुपये ऑफर है। Amazon, OnePlus.in, OnePlus Store ऐप, OnePlus एक्सपीरियंस स्टोर्स और प्रमुख ऑफलाइन पार्टनर स्टोर्स के जरिए खरीदारी करने पर ICICI बैंक क्रेडिट और डेबिट कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए 1,500 इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट लागू है। यह डिस्काउंट 11 जुलाई तक उपलब्ध है। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक कार्डधारक जुलाई के आखिर तक 3 माह तक नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन का लाभ उठा सकते हैं।
Advertisement

OnePlus.in वेबसाइट और OnePlus Store ऐप के जरिए OnePlus Nord 2T 5G खरीदने वाले ग्राहक भी 14 जुलाई तक 3,000 का अतिरिक्त एक्सचेंज डिस्काउंट प्राप्त कर सकते हैं। OnePlus स्टोर ऐप पर पहले 1 हजार खरीदारों को OnePlus Nord Handy Fanny पैक भी मिलेगा।

OnePlus Nord 2T 5G खरीदार रेड केबल केयर प्लान 749 रुपये में पा सकते हैं। OnePlus.in वेबसाइट और OnePlus Store ऐप पर साथ में खरीदते हुए यह प्लान 999 रुपये में अमेजन के जरिए Nord 2T 5G के साथ बंडल के रूप में उपलब्ध होगा और वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स का चयन करें। रेड केबल केयर प्लान 12 माह की एक्सटेंड वारंटी, 120GB क्लाउड स्टोरेज और कस्टमर हेल्पलाइन समेत लाता है।
Advertisement

रेड केबल क्लब के मौजूदा मेंबर्स भी 11 जुलाई तक OnePlus.in वेबसाइट और OnePlus Store ऐप के जरिए OnePlus Nord 2T 5G की खरीद पर RedCoins का इस्तेमाल करते हुए 1 हजार रुपये तक बचा सकते हैं।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • Bad
  • No macro camera
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  2. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  3. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  4. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  5. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  6. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  7. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  8. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  9. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  10. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.