4500mAh बैटरी, 12GB रैम, 256GB स्टोरेज के साथ OnePlus Nord 2T 5G भारत में लॉन्च, जानें कीमत 

OnePlus Nord 2T 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। 

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 1 जुलाई 2022 12:09 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus Nord 2T 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1300 SoC है।
  • OnePlus Nord 2T 5G के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है।

OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus ने भारतीय बाजार में OnePlus Nord 2T 5G को शुक्रवार को लॉन्च कर दिया है। नया OnePlus स्मार्टफोन OnePlus Nord 2 5G  से कुछ अपग्रेड के तौर पर आया है जो कि बीते साल लॉन्च हुआ था। OnePlus Nord 2 5G  के जैसे ही OnePlus Nord 2T 5G में 90Hz AMOLED डिस्प्ले ट्रिपल रियर कैमरा और 4500mAh की बैटरी दी गई है। हालांकि इस स्मार्टफोन में नया ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 1300 SoC दिया गया है और यह 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। OnePlus Nord 2T 5G का मुकाबला Motorola Edge 30, iQoo Neo 6, Poco F4 5G, Mi 11X और Samsung Galaxy A33 5G से होगा। आइए वनप्लस के इस आगामी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

OnePlus Nord 2T 5G की कीमत और ऑफर्स


कीमत की बात करें तो OnePlus Nord 2T 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 28,999 रुपये है। वहीं 12GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो OnePlus Nord 2T बिक्री के लिए Amazon, OnePlus.in, OnePlus Store app, OnePlus Experience Stores और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध होगा। कलर ऑप्शन के तौर पर यह Gray Shadow और Jade Fog कलर ऑप्शन में आएगा। वहीं ICICI बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भुगतान पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल सकता है जो कि 5 से 11 जुलाई के बीच होगा।
 

OnePlus Nord 2T 5G के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो OnePlus Nord 2T 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 20:9 आस्पेक्ट रेशियो और 90Hz रिफ्रेश रेट है। प्रोसेसर के तौर पर OnePlus Nord 2T 5G में ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 1300 SoC दिया गया है। स्टोरेज के तौर पर इसमें 12GB RAM और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दी गई है। बैटरी के तौर पर इसमें 4,500mAh की ड्यूल सेल बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कैमरा के तौर पर इसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पहला कैमरा, 8 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा है। वहीं इस स्मार्टफोन के फ्रंट में f/2.4  अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर यह Android 12 पर बेस्ड OxygenOS 12.1 पर काम करता है। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium design
  • Good software performance
  • Good for gaming
  • Excellent battery life, 80W fast charging
  • Primary camera has good low-light performance
  • Bad
  • No macro camera
  • No IP rating
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.43 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 1300

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1080x2400 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  2. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  3. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  2. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  3. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 21 हजार सस्ता खरीदें! Flipkart पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  5. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  6. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  7. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  8. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
  9. OTT Releases This Week: इक्का, पति-पत्नी और वो दो, बाल्टी जैसी फिल्में इस हफ्ते OTT पर, देखें यहां
  10. Redmi Note 17 लॉन्च होने जा रहा सबसे बड़े 7 इंच डिस्प्ले, 8000mAh के बैटरी के साथ, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.