OnePlus N6 लॉन्च डेट हुई कंफर्म, 6GB रैम, 8000mAh बैटरी के साथ 30 जून को देगा दस्तक

फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 780 पॉइंट्स का स्कोर किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जून 2026 16:23 IST
ख़ास बातें
  • फोन का मॉडल नम्बर CPH2955 बताया गया है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है।

OnePlus N6 का भारत में लॉन्च 30 जून के लिए कंफर्म हो गया है।

OnePlus N6 लॉन्च डेट कंफर्म हो गई है। फोन जून के अंतिम सप्ताह में भारत में लॉन्च होने जा रहा है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी लॉन्च डेट की पुष्टि की है। इसी के साथ OnePlus N6 को महत्वपूर्ण सर्टिफिकेशन मिला है जिसमें इसके प्रोसेसर का भी खुलासा होता है। फोन में MediaTek का पावरफुल चिपसेट मिलने वाला है। यह एक ऑक्टाकोर चिपसेट होगा। इसके अलावा फोन में कंपनी 8000mAh बैटरी की पुष्टि पहले ही कर चुकी है। इसमें 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी बताया गया है। आइए जानते हैं विस्तार से OnePlus N6 लॉन्च से पहले सभी खास बातें। 

OnePlus N6 Launch in India

OnePlus N6 का भारत में लॉन्च 30 जून के लिए कंफर्म हो गया है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से टीजर में इसकी लॉन्च डेट का खुलासा किया है। फोन का मॉडल नम्बर CPH2955 बताया गया है। फोन को हाल ही में गीकबेंच लिस्टिंग में स्पॉट किया गया है। यहां पर पता चलता है कि इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट होगा। यह ऑक्टाकोर चिपसेट बताया गया है। साथ में इसके Mali-G57 MC2 GPU की पेअरिंग दी गई है। 

फोन ने सिंगल कोर टेस्ट में 780 पॉइंट्स का स्कोर किया है। वहीं, मल्टी कोर में इसने 2000 पॉइंट्स का स्कोर किया है। फोन में 6GB की रैम बताई गई है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 के साथ आने वाला है। कहा गया है कि फोन एक मिडरेंज डिवाइस होगा और रोजमर्रा के टास्क आसानी से करने में सक्षम होगा। कंपनी फोन के अंदर 8000mAh बैटरी की पुष्टि पहले ही कर चुकी है। 

8000mAh की विशाल बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग फीचर भी मिलने वाला है। इसके लिए 45W फास्ट SuperVOOC चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। बैटरी हेल्थ के लिए कहा गया है कि यह 7 साल तक स्वयं को बरकरार रख सकती है। कहा जा रहा है कि फोन की कीमत 15 हजार रुपये से शुरू हो सकती है। फोन को कंपनी ब्लैक, ग्रीन वेरिएंट्स में पेश करने वाली है। फोन की सेल Amazon पर होगी। कंपनी ने अभी तक डिस्प्ले और कैमरा के बारे में खुलासा नहीं किया है। जल्द ही इनसे भी पर्दा उठ सकता है। 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  2. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  3. सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स पार्ट्स से हटा दी कस्टम ड्यूटी, अब स्मार्टफोन, लैपटॉप और टीवी बनाने की लागत होगी कम
  4. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
  5. 200W पावर आउटपुट के साथ 25,000mAh पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra का प्राइस हो गया लीक, 5000mAh तक बैटरी के साथ 22 जुलाई को देंगे दस्तक!
  2. Vivo T5 Lite 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  3. Sony IER-M500 ईयरबड्स हुए लॉन्च, यूनीक कलर, पारदर्शी डिजाइन के साथ जानें खास फीचर्स
  4. Asus Vivobook 14, Vivobook 15 लैपटॉप भारत में लॉन्च, 16GB रैम, Intel Core 7 सीरीज प्रोसेसर, जानें कीमत
  5. Oppo Find N7 में मिल सकती है 6,500mAh की बैटरी
  6. EPFO 2.01 Live: PF ट्रांसफर से लेकर क्लेम तक बदल जाएंगे कई नियम; जानिए क्या नया मिलेगा
  7. ChatGPT बना ठगो का नया हथियार! AI से सरकारी वेबसाइट बनाकर लाखों की ठगी
  8. Google Maps कैसे लगाता है आपकी सटीक लोकेशन का पता? जानें इसका राज
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, SDPPI से मिला अप्रूवल
  10. Motorola Edge 70 Max भारत में हो रहा 15 जुलाई को लॉन्च, अभी जानें स्पेसिफिकेशंस के बारे में
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.