OnePlus Ace 6 में मिलेगी 7800mAh बैटरी, 120W फास्ट चार्जिंग! भारत में OnePlus 15R के नाम से आएगा

Ace 6 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर देखा गया है, जहां से पता चला है कि फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 14 अक्टूबर 2025 12:37 IST
ख़ास बातें
  • Ace 6 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर देखा गया है
  • फोन के 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आने की उम्मीद
  • डिवाइस Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ हो सकता है लॉन्च

OnePlus Ace 5 (ऊपर फोटो में) के सक्सेसर के रूप में आ सकता है Ace 6

Photo Credit: OnePlus

OnePlus जल्द अपना अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 लॉन्च करने वाला है, लेकिन उससे पहले कंपनी का एक और फोन चीन में स्पॉट हुआ है, जो OnePlus Ace 6 नाम से लॉन्च हो सकता है। माना जा रहा है कि यही डिवाइस भारत में OnePlus 15R नाम से लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक Ace 6 का पोजिशन OnePlus 15 से थोड़ा नीचे होगा, लेकिन इसमें भी फ्लैगशिप-लेवल की स्पेसिफिकेशन्स दिए जा सकते हैं।

OnePlus Ace 6 को चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट 3C पर देखा गया है, जहां से पता चला है कि फोन 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा टिप्स्टर Debayan Roy (@Gadgetsdata) ने इसके कुछ रूमर्ड स्पेक्स शेयर किए हैं जिनके मुताबिक यह डिवाइस Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ लॉन्च होगा। यह वही प्रोसेसर है, जो OnePlus 13 में इस्तेमाल हुआ था। फोन में मेटल फ्रेम और IP68 रेटिंग दी जा सकती है जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट रहेगा।

डिस्प्ले की बात करें तो OnePlus Ace 6 में फ्लैट LTPO OLED स्क्रीन मिलने की उम्मीद है, जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट होगा। यह भी कहा गया है कि फोन में अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है।

बैटरी सेक्शन में कंपनी एक बड़ा अपग्रेड दे सकती है क्योंकि लीक के अनुसार Ace 6 में 7,800mAh की बैटरी दी जाएगी। हालांकि, भारत में लॉन्च होने वाले OnePlus 15R वर्जन में बैटरी का साइज थोड़ा अलग हो सकता है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन में 50MP का मेन सेंसर और 8MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस मिल सकता है, जबकि भारतीय मॉडल यानी OnePlus 15R में टेलीफोटो लेंस भी जोड़ा जा सकता है। कंपनी OnePlus 15 के लॉन्च के बाद अगले साल की शुरुआत में OnePlus 15R पेश कर सकती है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus Ace 6, OnePlus 15R, OnePlus 15
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.