OnePlus Ace 3 Pro होगा सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्‍लस स्‍मार्टफोन!

OnePlus Ace 3 Pro : दावा है कि OnePlus Ace 3 Pro में डुअल सेल बैटरी होगी, जिसका हरेक सेल 2970mAh कैपिसि‍टी का होगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 13 मई 2024 18:07 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus Ace 3 Pro स्‍मार्टफोन लॉन्‍च करने की तैयारी
  • इसमें मिल सकती है 6100 एमएएच की बैटरी
  • इतनी बड़ी बैटरी किसी वनप्‍लस फोन में अबतक नहीं मिली है

फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज होगा।

OnePlus Ace 3 लाइनअप में जल्‍द एक नया स्‍मार्टफोन लॉन्‍च हो सकता है। इसका नाम OnePlus Ace 3 Pro कहा जाता है। कई दिनों से इस डिवाइस के बारे में खबरें आ रही हैं। अब दावा किया गया है कि Ace 3 Pro बैटरी के मामले में अबतक का सबसे पावरफुल वनप्‍लस फोन होगा। जाने-माने चीनी टिप्‍सटर- डिजिटल चैट स्‍टेशन (DCS) ने इस बारे में जानकारी दी है। उनके दावे पर भरोसा किया जाए तो Ace 3 Pro में 6000 एमएएच से भी ज्‍यादा कैपिसिटी की बैटरी होगी। 

DCS के अनुसार, OnePlus Ace 3 Pro में डुअल सेल बैटरी होगी, जिसका हरेक सेल 2970mAh कैपिसि‍टी का होगा। दोनों को मिला दिया जाए तो यह 5940mAh होता है। हालांकि DCS ने स्‍पष्‍ट किया है कि इसकी टिपिकल कैपि‍सिटी 6100 एमएएच होगी। जाहिर तौर बड़ी बैटरी को चार्ज करने के लिए कंपनी सुपरफास्‍ट चार्जर भी ऑफर करेगी, पर वह कितने वॉट का होगा, अभी कन्‍फर्म नहीं है। 
Advertisement

पिछले महीने DCS ने खुलासा किया था कि OnePlus Ace 3 Pro में 1.5K रेजॉलूशन वाला OLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर दिया जाएगा। इसमें 16GB RAM और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज होगा। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। कैमरा सेटअप में 2x टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा या नहीं, यह अभी कन्‍फर्म नहीं है। प्राइमरी लेंस वही IMX890 कैमरा सेंसर हो सकता है जो OnePlus Ace 3 / 12R में है।
Advertisement

पिछली रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि फोन में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की ड्यूल सेल बैटरी शामिल हो सकती है। OnePlus Ace 3 Pro की लॉन्‍च डेट अभी कन्‍फर्म नहीं है। भारत में यह फोन आएगा या नहीं, इस बारे में भी जानकारी नहीं है। मुमकिन है कि कंपनी इसे किसी और नाम के साथ ग्‍लोबल मार्केट्स में पेश करे। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  4. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
  3. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  4. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  5. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  6. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  8. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  9. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  10. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.