₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!

फोन को कंपनी ने 57,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन फोन को इस वक्त 35,999 रुपये से भी 2 हजार तक और सस्ते में खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 अक्टूबर 2026 06:19 IST
ख़ास बातें
  • एमआरपी से फोन पर सीधा 22 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।
  • OnePlus 7 Pro हैंडसेट में 6.67 इंच फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है।
  • इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन Sony IMX586 सेंसर है।

OnePlus 7 Pro को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 7 Pro डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है। फोन जिस प्राइस पर लॉन्च हुआ था, उससे इसे अब बेहद कम कीमत में लिस्ट किया गया है। OnePlus 7 Pro में 6.67 इंच डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 48MP मेन कैमरा के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें बड़ी बैटरी दी गई है। आइए जानते हैं OnePlus 7 Pro पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

OnePlus 7 Pro Price Discount Offer

OnePlus 7 Pro को Flipkart पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने 57,999 रुपये में लॉन्च किया था लेकिन फोन को इस वक्त 35,999 रुपये से भी 2 हजार तक और सस्ते में खरीदा जा सकता है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। यानी एमआरपी से फोन पर सीधा 22 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर का लाभ भी उठाया जा सकता है। 

OnePlus 7 Pro Bank Offer Discount

OnePlus 7 Pro की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी बोनस डिस्काउंट लिया जा सकता है। Flipkart पर चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदते हैं तो फोन पर 1500 रुपये, या 1800 रुपये तक की छूट मिल सकती है। यानी कुल मिलाकर इस फोन पर मिल रहा डिस्काउंट 24 हजार रुपये के लगभग पहुंच सकता है। अधिक जानकारी के लिए Flipkart Offer पेज पर विजिट कर सकते हैं। 

OnePlus 7 Pro Specifications

OnePlus 7 Pro हैंडसेट में 6.67 इंच फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है। इसका डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। OnePlus 7 Pro ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन Sony IMX586 सेंसर है। सेकेंडरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। इनके साथ 8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया है। OnePlus ने वनप्लस 7 प्रो में पॉप-अप कैमरा दिया है। यहां 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर है। OnePlus 7 Pro की बैटरी 4,000 एमएएच की है। यह 30W की Warp Charge फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है।
 

Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Premium build
  • Vivid and immersive display
  • Powerful stereo speakers
  • Snappy UI and app performance
  • Useful secondary cameras
  • Good battery life
  • Bad
  • Heavy
  • Inconsistent AF in macros
  • 4K videos have oversaturated colours
  • Mediocre low-light video performance
  • No wireless charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1440x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  5. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.