OnePlus के इन स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिलने में लगेगा समय

वनप्लस अपने स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने के मामले में हमेशा एक्टिव रहती है। लेकिन हाल ही में कंपनी के सीईओ ने वनप्लस के कुछ हैंडसेट्स के नाम बताए हैं जिन्हें Android Pie अपडेट मिलने में थोड़ा समय लगेगा।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 17 अक्टूबर 2018 14:00 IST
ख़ास बातें
  • 30 अक्टूबर को लॉन्च होगा OnePlus 6T
  • OnePlus 5T में है 3300एमएएच की बैटरी
  • दो स्टोरेज वेरिएंट में बेचा जाता है वनप्लस 5टी
हैंडसेट निर्माता कंपनी वनप्लस अपने स्मार्टफोन को सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट देने के मामले में हमेशा एक्टिव रहती है। भारत में कंपनी के OnePlus 6 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड पाई अपडेट मिल गया है। कंपनी ने वादा किया था कि OnePlus 3, OnePlus 3T, OnePlus 5 और OnePlus 5T हैंडसेट के लिए भी अपडेट को जारी किया जाएगा। चीनी साइट Weibo पर आगामी स्मार्टफोन OnePlus 6T के बारे में बात करते हुए कंपनी के सीईओ Pete Lau ने कहा कि वनप्लस 3, वनप्लस 3टी, वनप्लस 5, वनप्लस 5टी यूजर को Android Pie अपडेट मिलने में थोड़ा समय लगेगा। उन्होंने कहा कि डेवलेपर को थोड़ा और समय चाहिए जिस कारण देरी हो रही है।

OnePlus 3, OnePlus 3T पुराने मॉडल हैं लेकिन इस जानकारी के सामने आने के बाद OnePlus 5 और OnePlus 5T यूजर थोड़े निराश हो सकते हैं। जुलाई में वनप्लस ने इस बात की घोषणा की थी कि कंपनी वनप्लस 3 और वनप्लस 3T को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट देने के बजाय इस साल के अंत तक सीधे एंड्रॉयड पाई अपडेट देगी।

इसके बाद कंपनी ने कहा था कि OnePlus 6 के बाद OnePlus 5/ 5T को अपडेट मिलेगा। याद करा दें कि 2016 में वनप्लस 3 और 3टी को लॉन्च किया गया था। वनप्लस 5/5T एंड्रॉयड नूगा के साथ लॉन्च हुए थे, इन दोनों स्मार्टफोन को एंड्रॉयड ओरियो अपडेट मिल चुका है। Pete Lau ने कहा कि वनप्लस 6टी स्मार्टफोन गूगल के लेटेस्ट आउट-ऑफ-बॉक्स एंड्रॉयड पाई पर आधारित OxygenOS यूआई पर चलेगा। यह हैंडसेट 30 अक्टूबर को ग्लोबल इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: OnePlus, OnePlus 3, OnePlus 3T, Oneplus 5, OnePlus 5T, Android Pie
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  3. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  4. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में जल्द लॉन्च हो रही Oppo Reno 16 Series, बैक पैनल पर दिखेगा 3D ग्रह, मिलेगा AI बटन
  2. iPhone 18 Pro का इंतजार करना चाहिए या नहीं? यहां जानें अब तक सामने आईं सभी डिटेल्स
  3. हाइब्रिड फिटनेस एथलीट के लिए Amazfit Helio Strap Pro लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. महज 799 रुपये में Jio लाया 4G फोन, यूपीआई पेमेंट भी कर पाएंगे और फोटो भी क्लिक कर पाएंगे
  5. GTA 6 गेम के चक्कर में खाली हो जाएगा आपका बैंक अकाउंट! फैल रहे हैं नकली इमेल
  6. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  7. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  8. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  9. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.