OnePlus 15R Ace Edition से उठा पर्दा, खूबसूरत फोन 17 दिसंबर को होगा लॉन्च, जानें खास बातें

OnePlus 15R Ace Edition को कंपनी उन यूजर्स के लिए लाई है जिन्हें एक खास डिजाइन और फिनिश वाला फोन रखना अच्छा लगता है

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2025 09:49 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 15R Ace Edition इलेक्ट्रिक वॉयलेट कलर में टीज किया गया है।
  • फोन एक खास डिजाइन और फिनिश के साथ आता है।
  • फोन के ब्लैक और मिंट ग्रीन वेरिएंट पहले से ही मौजूद हैं।

OnePlus 15R Ace Edition को ब्रांड 17 दिसंबर को पेश करने जा रही है।

OnePlus 15R को कंपनी भारत में 17 दिसंबर को पेश करने जा रही है। फोन के साथ ही एक अन्य वेरिएंट OnePlus 15R Ace Edition से कंपनी ने पर्दा उठा दिया है। यह फोन इलेक्ट्रिक वॉयलेट कलर में टीज किया गया है। इसका डिजाइन और कलर देखने में काफी लुभावना कहा जा सकता है। कंपनी ने रियर में कुछ बदलाव किए हैं। इसमें फाइबर ग्लास बैक पैनल है। यह OnePlus Ace 6T का भाई लगता है जिसे कंपनी ने सिर्फ चीन में उपलब्ध करवाया है। आइए जानते हैं इसके फीचर्स के बारे में। 

OnePlus 15R Ace Edition को ब्रांड 17 दिसंबर को पेश करने जा रही है। फोन इलेक्ट्रिक वॉयलेट कलर में रिलीज होने जा रहा है। फोन में फाइबरग्लास का इस्तेमाल किया गया है जिस पर एक एक्स्ट्रा कोटिंग है। यह फोन पर धीमा ऐस पैटर्न पैदा करती है। देखने में फोन गेमिंग प्रेरित लगता है। आपको बता दें कि फोन के ब्लैक और मिंट ग्रीन वेरिएंट पहले से ही मौजूद हैं। 

Advertisement

OnePlus 15R Ace Edition को कंपनी उन यूजर्स के लिए लाई है जिन्हें एक खास डिजाइन और फिनिश वाला फोन रखना अच्छा लगता है। यह फोन OnePlus Ace 6T के वॉयलेट एडिशन जैसा लगता है जो कि केवल चीनी मार्केट के लिए पेश किया गया था। 

OnePlus 15R जैसे ही स्पेसिफिकेशंस Ace Edition में भी देखने को मिलने वाले हैं। OnePlus 15R में लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में विशाल 7,400mAh की बैटरी है जिसके साथ में 80W चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में 165Hz का रिफ्रेश रेट बताया गया है। यह ColorOS 16 पर रन करेगा जो कि Android 16 आधारित होगा। 

फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP66/68/69 रेटिंग दी गई हैं। 17 दिसंबर को लॉन्च होने वाले इस फोन के साथ कंपनी भारत में नया टैबलेट OnePlus Pad Go 2 भी पेश करेगी। यह एक बजट टैबलेट है जो 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। लॉन्च से जुड़े अन्य अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 पेज से जुड़े रहें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.