OnePlus 13R आ रहा है 6,000mAh बैटरी के साथ! प्री-ऑर्डर ऑफर में मिलेगा इतना सस्ता

OnePlus 13R भारत में Amazon India पर टीज किया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 30 दिसंबर 2024 08:33 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13R में कंपनी 6000mAh बैटरी देने जा रही है।
  • इसमें 12GB रैम, 256GB स्टोरेज मिल सकती है।
  • फोन भारत में दो रंगों में आ सकता है।

OnePlus 13R में 6000mAh बैटरी होगी।

Photo Credit: Amazon

OnePlus ने हाल ही में अपनी स्मार्टफोन सीरीज OnePlus Ace 5 को चीन में पेश किया था। सीरीज में कंपनी ने OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro मॉडल्स शामिल किए हैं। अफवाह है कि अब OnePlus Ace 5 को ही ग्लोबल लेवल पर कंपनी OnePlus 13R के रूप में लॉन्च करने जा रही है। यानी सीरीज का वनिला मॉडल ही ग्लोबल मार्केट का OnePlus 13R होगा। इस फोन की बैटरी क्षमता को कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। साथ ही फोन के प्री-ऑर्डर ऑफर्स का भी खुलासा कर दिया गया है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

OnePlus 13R के महत्वपूर्ण स्पेसिफिकेशंस में से एक इसकी बैटरी क्षमता का खुलासा कंपनी ने लॉन्च से पहले कर दिया है। OnePlus 13R फोन को भारत में Amazon India पर टीज किया गया है। इसे OnePlus Ace 5 का रिब्रांडेड वर्जन कहा जा रहा है जिसमें कंपनी ने 6400mAh की बैटरी दी है। यह किसी वनप्लस स्मार्टफोन में अबतक की सबसे बड़ी बैटरी है। लेकिन OnePlus 13R में इतनी बड़ी बैटरी नहीं होगी। फोन में कंपनी 6000mAh बैटरी देने जा रही है। OnePlus 13 में यही बैटरी कैपिसिटी देखने को मिलती है। 

OnePlus 13R के बारे में चर्चा है कि फोन मार्केट में सिंगल रैम-स्टोरे वेरिएंट में आने वाला है। इसमें 12GB रैम, 256GB स्टोरेज का एक ही वेरिएंट कंपनी पेश कर सकती है। फोन भारत में दो रंगों में आ सकता है जिसमें Nebula Noir और Astrail Trail शामिल होंगे। 

OnePlus 13R Pre Order Offer
OnePlus 13R के लॉन्च से पहले कंपनी अर्ली बर्ड रिजर्वेशन भी शुरू कर दी है। फोन को 50 डॉलर (लगभग 4,200 रुपये) में प्री-बुक (via) किया जा सकता है। प्री-बुक करवाने पर कंपनी 50 डॉलर का डिस्काउंट इस पर देगी। साथ ही 229 डॉलर (19,500 रुपये) के गिफ्ट भी यूजर को दिए जाएंगे। OnePlus 13R के फुल प्राइस का खुलासा कंपनी 7 जनवरी को करेगी। कहा गया है कि यूजर शेष कीमत 7 जनवरी से 14 जनवरी के बीच में चुका सकता है। 
Advertisement

OnePlus 13 की कीमत की बात करें तो अफवाह है कि OnePlus 13 की भारत में कीमत Rs 67,000 से Rs 70,000 के बीच हो सकती है। यह पुराने मॉडल OnePlus 12 से कुछ ज्यादा है जिसका लॉन्च प्राइस Rs 64000 रखा गया था। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  2. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  3. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. PAN कार्ड के लिए ऑनलाइन कैसे करें आवेदन, जानें स्टेप बाय स्टेप पूरी प्रक्रिया
  2. 13MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Redmi A7 Pro लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
  4. Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकता है एडवांस्ड फीचर्स वाला 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  5. Blinkit करेगी एयरपोर्ट पर डिलीवरी, 2500 से ज्यादा प्रोडक्ट्स के लिए सर्विस शुरू
  6. Google Pixel 11 Pro लॉन्च होगा 16GB रैम, 2nm Tensor G6 चिप, धांसू कैमरा के साथ! डिजाइन लीक
  7. iQOO 15 Apex भारत में लॉन्च, क्लाउड डिजाइन वाले फोन की प्री-बुकिंग पर तगड़ा डिस्काउंट
  8. इंतजार खत्म! Gmail का सबसे बड़ा अपडेट, अब बदलें अपना पुराना Gmail ID, मिलेगा पसंद का यूजरनेम
  9. Oppo K15 Pro, K15 Pro+ लॉन्च, 50MP कैमरा और डाइमेंसिटी 9000 से लैस, जानें सबकुछ
  10. Portronics ने भारत में प्रदूषण को मात देने लॉन्च किया AIR X Smart HEPA एयर प्यूरिफायर, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.