15 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह फ्लैगशिप फोन, 50MP के तीन कैमरा

एमआरपी से फोन पर सीधा 12 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 फरवरी 2026 11:29 IST
ख़ास बातें
  • फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।
  • फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है।
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

OnePlus 13 डिस्काउंटेड प्राइस में खरीदने का यह सबसे अच्छा मौका है। फोन जिस प्राइस पर लॉन्च हुआ था, उससे इसे अब बेहद कम कीमत में लिस्ट किया गया है। OnePlus 13 में 6.82 इंच क्वाड एचडीप्लस LTPO डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 50 मेगापिक्सल का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आता है। आइए जानते हैं OnePlus 13 पर मिल रहे बेस्ट ऑफर के बारे में। 

OnePlus 13 Price Discount Offer Amazon

OnePlus 13 को Amazon और OnePlus Official Website पर अब तक की सबसे कम कीमत पर लिस्ट किया गया है। फोन को कंपनी ने 72,999 रुपये में लॉन्च किया था जो कि इसका अधिकतम रिटेल प्राइस है। लेकिन फोन को इस वक्त 60,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। लॉन्च के बाद से यह इसकी अब तक की सबसे कम कीमत है। यानी एमआरपी से फोन पर सीधा 12 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। लेकिन ऑफर यहीं पर खत्म नहीं होता है। इसके साथ बैंक ऑफर का लाभ भी उठाया जा सकता है। 

OnePlus 13 Bank Offer Discount

OnePlus 13 की खरीद के साथ बैंक ऑफर का भी बोनस डिस्काउंट लिया जा सकता है। Amazon पर चुनिंदा बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीद पर 3000 रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसी के साथ OnePlus Official Website से भी 3000 रुपये की एक्स्ट्रा बचत का ऑफर है। OnePlus अधिकारिक वेबसाइट पर HDFC क्रेडिट कार्ड के माध्यम से EMI ट्रांजैक्शन पर भी 3 हजार रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। यानी कुल मिलाकर फोन को 15 हजार रुपये तक सस्ते में खरीदा जा सकता है। जिसके बाद फोन की प्रभावी कीमत 57,999 रुपये रह जाती है। 

OnePlus 13 Specifications

OnePlus 13 में 6.82 इंच की क्वाड एचडीप्लस LTPO 4.1 ProXDR डिस्प्ले है। फोन का रिजॉल्यूशन 1440x3168 पिक्सल है। इसमें  120Hz रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। फोन में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी और जीपीएस दिया गया है। 

Advertisement

OnePlus 13 के रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.6 अपर्चर के साथ OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। इसमें सेल्फी के लिए f/2.4 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। स्मार्टफोन की लंबाई 162.9 मिमी, चौड़ाई 76.5 मिमी, मोटाई 8.9 मिमी और वजन 213 ग्राम है। फोन में 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  2. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  3. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.