Amazon Great Indian Festival Sale 2024: 43 हजार वाला OnePlus 12R मात्र 36,249 रुपये में मिल रहा

OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1.5K पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 4,500 निट्स तक ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 सितंबर 2024 10:39 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • OnePlus 12R में 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • OnePlus 12R में 5,500mAh की बैटरी दी गई है।

OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: OnePlus

Amazon ने आगामी फेस्टिव सीजन से पहले प्राइम मेंबर्स के लिए Amazon Great Indian Festival Sale 2024 शुरू कर दी है। अन्य यूजर्स के लिए यह सेल 27 तारीख से शुरू होने वाली है। सेल में मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट, टीवी, होम एप्लायंसेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। कीमत में कटौती, एक्सचेंज ऑफर के अलावा ग्राहक बैंक ऑफर के जरिए भारी डिस्काउंट पा सकते हैं। अगर आप OnePlus 12R खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। यहां हम आपको OnePlus 12R पर मिलने वाली डील के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


OnePlus 12R Price & Deals


OnePlus 12R का 8GB RAM/256GB स्टोरेज वेरिएंट 37,999 रुपये में लिस्टेड है, जबकि 42,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 1750 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 36,249 रुपये हो जाएगी। वहीं OnePlus 12R का 16GB RAM/256GB वेरिएंट 40,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इस पर भी एसबीआई क्रेडिट कार्ड से फ्लैट 1750 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 39,249 रुपये हो जाएगी।


OnePlus 12R Specifications


OnePlus 12R में 6.78 इंच की कर्व्ड एज AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 1.5K पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और 4,500 निट्स तक ब्राइटनेस है। यह एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ऑक्सीजनओएस 1 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिप दिया गया है। इसमें एलपीडीडीआर5एक्स रैम और यूएफएस 3.1 स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। अन्य फीचर्स में ड्यूल स्पीकर, एक आईआर ब्लास्टर, एनएफसी और एक आईपी65-रेटेड चेसिस शामिल हैं। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • Flagship-level performance
  • Superfast 100W charging
  • Good main rear camera
  • Bad
  • Overall average camera setup
  • No eSIM
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2780x1264 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  2. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू
#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के सबसे बड़े क्रिप्टो एक्सचेंज पर अमेरिका ने लगाया बैन
  2. Tata Motors के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 2.75 लाख रुपये तक के डिस्काउंट का ऑफर
  3. Jio, Airtel की छुट्टी! Vi लाई 365 दिनों तक 2GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, Free JioHotstar, Amazon Prime वाला धांसू प्लान
  4. चिलचिलाती गर्मी में स्मार्टफोन बैटरी को फटने से बचाएंगी ये स्मार्ट ट्रिक्स!
  5. फोन नहीं, ये पावरबैंक हैं! 10000mAh तक बैटरी के साथ 2026 के सबसे पावरफुल स्मार्टफोन्स की देखें लिस्ट
  6. OnePlus Ace 7 में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी, Snapdragon 8 Gen 6 चिपसेट
  7. Vivo लेटेस्ट फोन V70 Lite लॉन्च हुआ 6500mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  8. OnePlus Turbo 6X, Turbo 6X Pro लॉन्च से पहले खुलासा, 8000mAh बैटरी, 50MP कैमरा से होंगे लैस!
  9. Rogbid SR15 Ultra स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, बिल्ट-इन डिस्प्ले, 30 दिन तक है बैटरी! जानें कीमत
  10. 20 हजार सस्ता मिल रहा OnePlus का यह धांसू फोन, 50MP 3 कैमरा से लैस!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.