50MP ट्रिपल कैमरा, Snapdragon 8+ Gen 1 के साथ OnePlus 11R में मिलेगा पहली बार ये खास फीचर, प्रोटोटाइप लीक में आया नजर!

OnePlus की अपकमिंग सीरीज OnePlus 11 जल्द ही लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में कंपनी OnePlus 11 के साथ ही एक बजट फोन OnePlus 11R भी लॉन्च कर सकती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2022 10:42 IST
ख़ास बातें
  • फोन में IR ब्लास्टर के साथ ही अलर्ट स्लाइडर भी देखने को मिल सकता है
  • फोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है
  • फोन के डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।

OnePlus 11R इसके पहले आए OnePlus 10R (फोटो में) के सक्सेसर के रूप में लॉन्च हो सकता है।

OnePlus की अपकमिंग सीरीज OnePlus 11 जल्द ही लॉन्च होने वाली है। इस सीरीज में कंपनी OnePlus 11 के साथ ही एक बजट फोन OnePlus 11R भी लॉन्च कर सकती है। OnePlus 11R के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन अब नया लीक सामने आया है जिसमें इसके कैमरा मॉड्यूल और कुछ स्पेसिफिकेशंस का पता चलता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 देखने को मिल सकता है, साथ ही इस बार कंपनी अलर्ट स्लाइडर के साथ भी वापस आ सकती है। 

OnePlus 11R के बारे में लेटेस्ट अपडेट कहता है कि फोन में IR ब्लास्टर के साथ ही अलर्ट स्लाइडर भी देखने को मिल सकता है। इसमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेनरेशन 1 चिपसेट देखने को मिल सकता है। मायस्मार्टप्राइस की रिपोर्ट के मुताबिक, OnePlus 11R का प्रोटोटाइप इसके कैमरा मॉड्यूल के साथ लीक हुआ है। अगर यह लीक सच साबित होता है कि वनप्लस फोन में पहली बार IR ब्लास्टर देखने को मिल सकता है। इससे पहले फोन के स्पेसिफिकेशंस भी बाहर आ चुके हैं। 

टिप्स्टर मैक्स जेम्बर ने हाल ही में इसके स्पेसिफिकेशंस को लेकर एक पोस्ट किया था। इसके मुताबिक फोन का कोडनेम Udon बताया गया है। साथ ही इसके स्पेक्स के डिटेल्स भी इसमें बताए गए हैं। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ Fluid AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। यह एक कर्व्ड डिस्प्ले हो सकता है जिसमें टॉप सेंटर में एक पंच होल देखने को मिल सकता है। इसमें सेल्फी कैमरा देखने को मिल सकता है। 

फोन के डिस्प्ले में ही फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में ऑक्टाकोर प्रोसेसर होगा जिसके बारे में कहा गया है कि यह 4nm प्रोसेस पर बना है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा देखने को मिल सकता है जिसके साथ एलईडी फ्लैश भी होगा। लेटेस्ट लीक में फोन का जो प्रोटोटाइप सामने आया है, इसमें भी ट्रिपल कैमरा सेटअप देखा जा सकता है। मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का हो सकता है और सेकंडरी सेंसर 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस हो सकता है। तीसरा कैमरा 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर हो सकता है। सेल्फी के लिए फोन 16 मेगापिक्सल कैमरा के साथ आ सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹25,000 से कम में आए ये नए 5G फोन, 7900mAh Battery और 50MP AI Camera जैसे फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.