सिंगल चार्ज में 30KM चलने वाला OKAI Neon Lite ES10 इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश, 15 किलोग्राम है वजन!

OKAI NEON ई-स्कूटर वर्तमान में लगभग 653 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 52,134 रुपये में बिक रहा है, इसलिए मॉडल का LITE वर्जन कम कीमत पर आ सकता है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 11:48 IST
ख़ास बातें
  • OKAI Neon Lite ES10 की रेंज 30 किमी है।
  • OKAI Neon Lite ES10 की टॉप स्पीड 25 किमी प्रति घंटा है।
  • OKAI Neon Lite ES10 के लिए 20 डॉलर यानी कि लगभग 1,597 रुपये देने होंगे।

OKAI Neon Lite ES10 की रेंज 30 किमी है।

Photo Credit: OKAI

OKAI ने Neon Lite ES10 इलेक्ट्रिक किक स्कूटर को पेश किया है। OKAI ने यूरोप में नए फोल्डिंग ई-स्कूटर के लिए प्री-ऑर्डर लेना भी शुरू कर दिया है, हालांकि इसकी रिलीज की तारीख की जानकारी अभी तक नहीं आई है। प्री-ऑर्डर के लिए 20 डॉलर यानी कि लगभग 1,597 रुपये देने होंगे और कुल कीमत पर 50 डॉलर यानी कि लगभग 3,993 रुपये की छूट दी जाएगी। OKAI का नया Neon Lite ES10 इलेक्ट्रिक किक स्कूटर 30 किमी की रेंज और 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। आइए इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

OKAI  Neon Lite ES10 की पावर और रेंज


Advertisement
OKAI Neon Lite ES10 इलेक्ट्रिक किक स्कूटर सिंगल चार्ज में 30 किमी की रेंज प्रदान करता है। टॉप स्पीड की बात करें तो यह 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकता है। नियॉन लाइट एक हल्का फोल्डिंग ई-स्कूटर है जिसका वजन सिर्फ 15 किलो है। पावर की बात की जाए तो OKAI Neon Lite ES10 में एक 300W मोटर दी गई है। किक स्कूटर में कलर लाइटिंग और IP55 प्रोटेक्शन दिया गया है। स्मार्टफोन के लिए स्कूटर के हैंडलबार पर माउंट दिया गया है। यात्रा के दौरान राइड और परफॉर्मेंसन की जानकारी देखने के लिए Neon Lite ES10 को ब्लूटूथ के जरिए स्मार्टफोन से जोड़ा जा सकता है। इस स्कूटर के साथ में आने वाले स्मार्टफोन ऐप का उपयोग सेटिंग्स को कंट्रोल करने और राइडिंग एक्सपीरियंस को ऑप्टिमाइज करने के लिए किया जा सकता है।

OKAI के मुताबिक, इच्छुक ग्राहक साइन अप कर सकते हैं और नए ई-स्कूटर को प्री-ऑर्डर करने के लिए वेटलिस्ट में जा सकते हैं। कीमत की बात की जाए तो कंपनी ने अभी तक इस समय स्कूटर की कीमत पर कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन आने वाले हफ्तों में इसकी अधिक जानकारी उपलब्ध होने की उम्मीद है।
Advertisement

OKAI NEON ई-स्कूटर वर्तमान में लगभग 653 डॉलर यानी कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीब 52,134 रुपये में बिक रहा है, इसलिए मॉडल का LITE वर्जन कम कीमत पर आ सकता है। नियॉन लाइट ई-स्कूटर 30 किमी की कम रेंज के कारण छोटी यात्राओं के लिए बेस्ट होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  7. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  8. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  11. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  2. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  3. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  4. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  8. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.