सिंगल चार्ज में 180 किमी रेंज वाली Oben Rorr Evo इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, देखें फीचर्स

Oben ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo लॉन्च कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 30 अप्रैल 2026 15:52 IST
ख़ास बातें
  • Oben Rorr Evo में अधिकतम पावर 9 किलोवाट है।
  • Oben Rorr Evo में 5 इंच की टीएफटी डिस्प्ले दी गई है।
  • Oben Rorr Evo की रेंज करीब 150 किमी है।

Oben Rorr Evo में अधिकतम पावर 9 किलोवाट है।

Photo Credit: Oben

Oben ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo लॉन्च कर दी है। Rorr Evo सिंगल चार्ज में 180 किमी की रेंज प्रदान करती है। यह बाइक 110 किमी की टॉप स्पीड प्रदान करती है। Rorr Evo में टेलीस्कोपिक फोर्क और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिए गए हैं। Rorr Evo में 5 इंच की टीएफटी डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Oben Rorr Evo की रेंज से लेकर फीचर्स और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Oben Rorr Evo Price

Oben Rorr Evo को 1 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है। यह कीमत सिर्फ पहले 10 हजार ग्राहकों के लिए है। इसके बाद कीमत 1.25 लाख रुपये हो जाएगी। Rorr Evo चार कलर जैसे कि ब्लू, रेड, व्हाइट और ब्लैक कलर में उपलब्ध है। 

Oben Rorr Evo Specifications

Oben Rorr Evo में अधिकतम पावर 9 किलोवाट है, जिसका अधिकतम व्हील टॉर्क 250 एनएम है। Rorr Evo में इन हाउस डेवलप एक नई I-PMSM मोटर दी गई है। इसके साथ 3.4kWh की LFP बैटरी है जो कि IP67 रेटिंग से लैस है और 8 साल की वारंटी आती है। Oben का दावा है कि बैटरी की टेस्टिंग 280 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पर हुई है। रेंज के मामले में इसकी IDC रेंज 180 किमी है, जबकि रियल रेंज करीब 150 किमी है। मोटर IP68 सर्टिफाइड है। इस बाइक की टॉप स्पीड 110 किमी प्रति घंटा है। वहीं सिर्फ 5 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।

ट्रेलिस फ्रेम और मौजूदा ARX प्लेटफॉर्म पर बेस्ड Rorr Evo में टेलीस्कोपिक फोर्क और 7-स्टेप एडजस्टेबल मोनोशॉक दिए गए हैं। इसमें दोनों व्हील में 270 मिमी डिस्क ब्रेक और सीबीएस दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस बाइक की सीट की ऊंचाई 780 मिमी, सीट की चौड़ाई 680 मिमी, ग्राउंड क्लीयरेंस 200 मिमी और बाइक का कुल वजन 140 किलो है।

Rorr Evo में 5 इंच की टीएफटी डिस्प्ले दी गई है। यह बाइक ब्लूटूथ कनेक्टिविटी का सपोर्ट करती है। इसमें 4 राइडिंग मोड इको, रोड, हैवक और स्मार्ट आईक्यू शामिल हैं। स्मार्ट आईक्यू मोड में AI के जरिए राइडिंग पैटर्न के आधार पर रेंज का पता लगाया जा सकता है। इको मोड की अधिकतम स्पीड 60 किमी प्रति घंटा है। बाइक में फॉल अलर्ट भी है जो ऐप के साथ मिलकर काम करता है। इस बाइक में ऑल-एलईडी लाइटिंग, प्रोजेक्टर हेडलाइट और हॉरिजॉन्टल डीआरएल के साथ नया फ्रंट लुक है। इसमें 6 लीटर का अंडर-सीट कम्पार्टमेंट और दो यूएसबी पोर्ट के साथ 4 लीटर का टैंक स्टोरेज एरिया है। चार्जिंग ऑप्शंस में स्टैंडर्ड 15A सॉकेट के लिए ओबेन प्लग और ओबेन पोर्ट शामिल हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  2. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  3. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  4. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  5. BGMI Lite का इंतजार खत्म! 25 अगस्त से शुरू होगा प्री-रजिस्ट्रेशन, जानें पूरी डिटेल
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, भारत में इस सप्ताह होगा लॉन्च
  7. Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
  8. फोन-टैबलेट खरीदने वालों को झटका! दूसरी बार महंगे हुए Samsung के ये स्मार्टफोन, Xiaomi Pad 8 के भी बढ़े दाम
  9. Poco M8x 5G में मिलेगी 7,900mAh बैटरी, इस सप्ताह होगा लॉन्च
  10. सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते हैं तो सावधान! GPS के बिना भी AI खोज सकता है आपकी लोकेशन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.