MWC 2026: Nubia Neo 5 GT लॉन्च हुआ 6210mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले के साथ, धांसू गेमिंग फीचर्स

फोन में MediaTek D7400 चिपसेट लगा है जो 4nm प्रोसेस पर बना है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 मार्च 2026 09:03 IST
ख़ास बातें
  • फोन में MediaTek D7400 चिपसेट लगा है।
  • Neo 5 GT का डिजाइन बहुत अनोखा है। फोन में कैमरा बम्प नहीं दिखाई देता है।
  • फोन में 6,210mAh की डुअल सैल बैटरी दी गई है।

Nubia Neo 5 GT में 6.8 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

Photo Credit: Nubia

Nubia ने नया गेमिंग फोन Nubia Neo 5 GT लॉन्च किया है जो 6200mAh से भी बड़ी बैटरी के साथ आता है। कंपनी ने MWC 2026 में इस नए हैंडसेट को पेश किया है। Nubia Neo 5 GT में खासतौर पर गेमिंग फीचर्स पर फोकस किया गया है जिसमें इसका 144Hz सुपर स्मूद रिफ्रेश रेट भी शामिल है। यह फोन खासतौर पर GenZ यूजर्स को ध्यान में रखकर पेश किया गया है। फोन में AMOLED पैनल लगा है और MediaTek D7400 चिपसेट की पावर है। फोन का डिजाइन भी काफी अलग है जिसमें कैमरा बम्प न के बराबर है। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

Nubia Neo 5 GT Price

Nubia Neo 5 GT की कीमत €399 (लगभग 42,500 रुपये) है। फोन की सेल मार्च में शुरू होगी। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करेगी जिसके लिए सेल डेट का खुलासा अभी नहीं किया गया है। फोन सिल्वर और ब्लैक शेड्स में खरीदा जा सकेगा।  

Advertisement

Nubia Neo 5 GT Specifications

Nubia Neo 5 GT में 6.8 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। फोन में 144Hz का रिफ्रेश रेट है। यह फोन 4500 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन में SGS सर्टिफाइड आई केयर फीचर है जो आंखों पर पड़ने वाले दबाव को कम करता है। फोन में MediaTek D7400 चिपसेट लगा है जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ में कंपनी ने एक्टिव कूलिंग फैन दिया है जिसमें 29,508mm² कूलिंग एरिया मिलता है। कंपनी ने दावा किया है कि लम्बे गेमिंग सेशन में भी फोन हीट नहीं होता है और फ्रेम रेट स्टेबल बना रहता है। 

Neo 5 GT का डिजाइन बहुत अनोखा है। फोन में कैमरा बम्प नहीं दिखाई देता है। इसके किनारे राउंड बनाए गए हैं जो डिजाइन को आकर्षक बनाते हैं। फोन में डुअल स्टीरियो स्पीकर लगे हैं जो DTS:X Ultra सपोर्ट करते हैं। साथ ही RGB लाइटिंग भी दी गई है जो इसे शानदार गेमिंग डिवाइस बनाती हैं। 

Advertisement

गेमिंग के लिए इसमें एक खास फीचर 360° Game Antenna के रूप में मिलता है जो फोन की कनेक्टिविटी को बनाए रखता है। Garena Free Fire जैसे गेम्स के लिए यह 120FPS पर सर्टिफाइड है। वहीं Delta Force के लिए 90FPS सपोर्ट के साथ आता है। फोन 5.5ms की लेटेंसी को सपोर्ट करता है। इसमें 3049Hz टच सैम्पलिंग रेट दिया गया है। यह पसीने और स्क्रीन गीली होने पर भी टच रेस्पॉन्स बनाए रखता है जिसके लिए इसमें खास Magic Touch 3.0 फीचर दिया गया है। 

फोन में 6,210mAh की डुअल सैल बैटरी दी गई है जो 80W फास्ट चार्जिंग के साथ आती है। 5% Extreme Mode में बैटरी 23 मिनट की गेमिंग और 29 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है। फोन में बायपास चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जिससे गेमिंग के दौरान यह फोन सीधे चार्ज होता है और बैटरी गर्म नहीं होती है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
#ताज़ा ख़बरें
  1. Instagram पर पोस्ट करने के बाद भी स्टोरीज कर पाएंगे एडिट, 15 मिनट का मिलेगा समय, नए टूल भी हुए पेश
  2. ₹41000 सस्ता मिल रहा Samsung का 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फ्लिप स्मार्टफोन, लिमिटेड है डील
  3. Tata Motors की Sierra EV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग
  4. Nvidia ने चीन को दिया झटका, एडवांस्ड चिप्स की बिक्री रोकी
  5. Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है Snapdragon का आगामी चिपसेट
  6. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, लीक हुए प्राइसेज
  7. Honor ने लॉन्च की 18 दिन तक की बैटरी लाइफ वाली Watch 6 Pro, मिलेंगे 120+ स्पोर्ट्स मोड
  8. Siri AI से कमाई की तैयारी में Apple, लिमिट खत्म होते ही यूजर्स को देने होंगे पैसे
  9. Apple की iPhone 18 और iPhone Air 2 को जल्द लॉन्च करने की तैयारी 
  10. Sony WH-CH730N, WH-CH530 वायरलेस हेडफोन लॉन्च: सिंगल चार्ज में 3 दिन तक चलेगी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.