4,225mAh बैटरी के साथ लॉन्च होगा Nubia Flip II फोल्डेबल फोन! स्पेसिफिकेशंस लीक

अपकमिंग फोन की सेकंडरी स्क्रीन का साइज 3 इंच हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, Edited by अंकित शर्मा, अपडेटेड: 28 नवंबर 2024 09:50 IST
ख़ास बातें
  • फोन काफी समय पहले IMEI डेटाबेस में नजर आ चुका है।
  • Nubia Flip II में Android 14 OS मिलेगा।
  • कंपनी ने कैमरा के डिजाइन में कथित बदलाव किया है।

Nubia Flip 5G को कंपनी साल की शुरुआत में लॉन्च किया था।

Photo Credit: Nubia

ZTE की ओर से जल्द ही नया फोल्डेबल फोन देखने को मिल सकता है। एक सर्टिफिकेशन के माध्यम से खुलासा हुआ है कि ZTE का Nubia Flip II मार्केट में लॉन्च के करीब है। इससे पहले कंपनी ने इस सीरीज में Nubia Flip 5G को साल की शुरुआत में लॉन्च किया था। उस हिसाब से इसका सक्सेसर मॉडल Nubia Flip II भी अगले साल की शुरुआत में लॉन्च हो सकता है। यानी अब थोड़ा ही समय इसके लॉन्च में बचा है। लॉन्च से पहले जानते हैं कि सर्टीफिकेशन लिस्टिंग में फोन के कौन से स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं। 

Nubia Flip II कंपनी के अगले फोल्डेबल फोन के तौर पर पेश किया जा सकता है। फोन काफी समय पहले IMEI डेटाबेस में नजर आ चुका है। अब लेटेस्ट अपडेट (via) कहता है कि फोन को चीन का महत्वपूर्ण MIIT सर्टीफिकेशन प्राप्त हुआ है। सर्टीफिकेशन में फोन के स्पेसिफिकेशंस और डिजाइन का पता चलता है। लिस्टिंग के अनुसार Nubia Flip II में 4,225 mAh की बैटरी होगी। यह पिछले मॉडल की तुलना में थोड़ी घटा दी गई है। पुराने मॉडल में कंपनी ने 4310mAh की बैटरी दी है। 

ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए Nubia Flip II में Android 14 OS मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G NR NSA/NR, TD-LTE, LTE FDD समेत डुअल सिम सपोर्ट होगा। साथ ही Bluetooth, GPS, AGPS, और GLONASS नेविगेशन सपोर्ट भी दिया जाएगा। फोन में कंपनी अबकी बार सेकंडरी स्क्रीन का साइज बढ़ाने जा रही है। इस बार कंपनी इसे आयताकार डिजाइन में पेश करेगी। सेकंडरी स्क्रीन का साइज 3 इंच हो सकता है। यह एक AMOLED पैनल डिस्प्ले होगा जिसमें 422x682 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। 

भीतरी डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.85 इंच का AMOLED पैनल होगा। इसमें 1,188 x 2,970 पिक्सल का रिजॉल्यूशन देखने को मिल सकता है। कंपनी ने कैमरा के डिजाइन में बदलाव किया है। अबकी बार दो कैमरा और एक LED फ्लैश होगा जो वर्टीकल पोजीशन में दिए जाएंगे। फोन का फ्रेम भी राउंड डिजाइन में बताया गया है। राइट साइड में वॉल्यूम बटन होंगे जिनके साथ में फिंगरप्रिंट स्कैनर लिए पावर बटन भी होगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  2. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  3. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  4. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  7. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  8. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.