ट्रांसपेरेंट डिज़ाइन के साथ भारत में लॉन्च हुआ Nothing Ear 1 TWS ईयरफोन, जानें कीमत और खूबियां

Nothing Ear 1 की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। ये ग्लोबल बाज़ार की तुलना में भारत में काफी कम कीमत में लॉन्च किए गए हैं।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 27 जुलाई 2021 19:13 IST
ख़ास बातें
  • Nothing Ear 1 TWS ईयरफोन भारत में लॉन्च हो गए हैं
  • 5,999 रुपये में Flipkart के जरिए बेचे जाएंगे नए ट्रू वायरलेस ईयरफोन
  • ANC और वायरलेस चार्जिंग से लैस ये ईयरफोन Oppo, Xiaomi आदि से लेंगे टक्कर

Nothing Ear 1 की भारत में कीमत 5,999 रुपये है

Nothing Ear 1 ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) इयरफोन आखिरकार लॉन्च कर दिए गए हैं और यह भारत में 5,999 रुपये कीमत में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे। नए TWS इयरफोन Nothing नाम के एक बिल्कुल नए ब्रांड का पहला प्रोडक्ट है, जो यूके-आधारित इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांड है। इस ब्रांड को OnePlus के को-फाउंडर कार्ल पेई (Carl Pei) ने शुरू किया है। Nothing Ear 1 ट्रू वायरलेस इयरफोन (True Wireless Earphone) 17 अगस्त से फ्लिपकार्ट के जरिए भारत में खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे। ये एक्टिव नॉइस कैंसलेशन (ANC) और वायरलेस चार्जिंग जैसे प्रीमियम फीचर्स से लैस हैं।
 

Nothing Ear 1 price in India, availability, and sale

Nothing Ear 1 की भारत में कीमत 5,999 रुपये है। ये ग्लोबल बाज़ार की तुलना में भारत में काफी कम कीमत में लॉन्च किए गए हैं। यूएस, यूके और यूरोप में इनकी कीमत क्रमशः 99 डॉलर (लगभग 7,400 रुपये), 99 पाउंड (लगभग 10,200 रुपये) और 99 यूरो (लगभग 8,700 रुपये) है। भारत में इस कीमत पर ये TWS ईयरफोन Oppo, Xiaomi, Realme जैसे ब्रांड्स के ईयरफोन्स से सीधी टक्कर लेगा। हालांकि, Nothing Ear 1 का प्रीमियम डिज़ाइन और इसके प्रीमियम फीचर्स इसे Samsung और Jabra के प्रीमियम ईयरफोन्स के सामने भी खड़ा करेगा। ग्राहक इन्हें 17 अगस्त से Flipkart के जरिए खरीद सकेंगे।
Advertisement
 

Nothing Ear 1 specifications and features

ये ईयरफोन पहली नज़र में ही आकर्षक लगते हैं। ईयरफोन्स का डिज़ाइन ट्रांसपेरेंट है। इतना ही नहीं, इसका केस भी पारदर्शी है। इसमें चार्जिंग इंडिकेटर लाइट भी है, जो बंद केस में बाहर से ही दिखाई देती है। चार्जिंग के लिए Nothing Ear 1 केस USB Type-C और Qi वायरलेस चार्जिंग मोड सपोर्ट करता है। केस में बैटरी से पावर खींचने के लिए ईयरपीस मैग्नेटिक तरीके से अटैच होते हैं। ईयरपीस पर बैटरी लाइफ 5.7 घंटे प्रति चार्ज और केस के साथ कुल 34 घंटे तक होने का दावा किया गया है। यूएसबी टाइप-सी के जरिए फास्ट चार्जिंग के साथ कंपनी के अनुसार, 10 मिनट के चार्ज में 8 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है।

नथिंग ईयर 1 में एक्टिव नॉइस कैंसलेशन फीचर मिलता है, जिसे दो लेवल के बीच सेट किया जा सकता है। आसपास की आवाज़ को आसानी से सुनने के लिए इसमें मौजूद ट्रांसपेरेंसी मोड का इस्तेमाल किया जा सकता है। Nothing Ear 1 में प्लेबैक, नॉइस कैंसिलेशन व ट्रांसपेरेंसी मोड और वॉल्यूम के आसान कंट्रोल के लिए टच कंट्रोल मिलते हैं। कंट्रोल्स और अन्य फीचर्स को इस्तेमाल करने और कस्टमाइज़ करने के लिए कंपनी ने एक ऐप भी बनाया है। इस ऐप में इक्वलाइज़र सेटिंग्स, फास्ट पेयरिंग और फर्मवेयर अपडेट के साथ-साथ इन-ईयर डिटेक्शन जैसे फीचर्स मौजूद हैं।
Advertisement

Nothing Ear 1 में स्वीडन स्थित कंपनी Teenage Engineering के सहयोग से डिज़ाइन और विकसित किए गए 11.6mm डायनामिक ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया गया है। इनमें SBC और AAC ब्लूटूथ कोडेक मिलते हैं और ये ब्लूटूथ 5.2 के जरिए आसान और मजबूत कनेक्टिविटी प्रदान करने में सक्षम हैं।
 
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Excellent design, useful controls

  • Good ANC with two intensity levels

  • Wireless and fast charging

  • Decent app

  • Balanced, detailed sound

  • Bad
  • Charging case is a bit big

  • No voice assistant support

  • Sound falls a bit short on attack and aggression
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Headphone Type

In-Ear

Microphone

हां

Connectivity

True Wireless Stereo (TWS)

Type

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  2. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  3. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  4. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  5. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  6. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  7. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  8. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  9. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  10. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.