Nokia XR21 अब US में हुआ लॉन्च, 4800mAh बैटरी, 6GB रैम के साथ हैं कई धांसू फीचर्स!

कैमरा स्पेक्स देखें तो फोन में रियर साइड में 64MP का मेन कैमरा मिलता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 3 जून 2023 16:42 IST
ख़ास बातें
  • सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 OS के साथ आता है।
  • इसमें MIL-STD 810H और IP68 जैसे सर्टिफिकेशन हैं।

फोन में 4,800mAh बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है।

Photo Credit: Nokia

Nokia की ओर से हाल ही में इसका रग्ड स्मार्टफोन Nokia XR21 लॉन्च किया गया था। अब इस स्मार्टफोन को अमेरिका में कंपनी ने उपलब्ध करवा दिया है। यह एक मजबूत स्मार्टफोन के तौर पर पेश किया गया है और इसे खासतौर पर आउटडोर इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है। फोन में 6.49 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें MIL-STD 810H और IP68 जैसे सर्टिफिकेशन हैं जो इसे एक मजबूत स्मार्टफोन बनाते हैं। 
 

Nokia XR21 price in US

Nokia XR21 को कंपनी ने अब US में भी खरीद के लिए उपलब्ध करवा दिया है। अमेरिका में नोकिया की अधिकारिक वेबसाइट पर इसे 699 डॉलर (लगभग 57,600 रुपये) में लिस्ट किया गया है। कंपनी ने यहां भी फोन को 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले सिंगल वेरिएंट में लिस्ट किया है। इसे मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध करवाया गया है। 
 

Nokia XR21 specifications

Nokia XR21 में 6.49 इंच का FHD+ LCD डिस्प्ले है जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन को गोरिल्ला ग्लास विक्टस का प्रोटेक्शन दिया गया है। गीले हाथों से भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है, ऐसा कंपनी का कहना है। । इसमें MIL-STD 810H और IP68 जैसे सर्टिफिकेशन हैं जो इसे एक टफ स्मार्टफोन बनाते हैं। डस्ट, वॉटर और शॉक प्रूफ बनाने के लिए इसमें IP69 रेटिंग भी दी गई है। फोन में Snapdragon 695 चिपसेट है जिसके साथ 6GB रैम की पेअरिंग है। 

कैमरा स्पेक्स देखें तो फोन में रियर साइड में 64MP का मेन कैमरा मिलता है। यह डुअल कैमरा से लैस है जिसमें सेकंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल लेंस है। रियर में LED फ्लैश भी है। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन में 4,800mAh बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट है। यह आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 OS के साथ आता है। इसमें एक्स्ट्रा लाउड स्पीकर कंपनी ने दिए हैं। साथ ही 3.5mm जैक, USB-C पोर्ट, NavIC, 5G, WiFi, और Bluetooth 5.1 आदि की कनेक्टिविटी दी गई है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.