Nokia ने शुरू किया Make in India, अब भारतीय कारखाने से कर रही हैंडसेट का एक्सपोर्ट

HMD Global (भारत और MENA) के वाइस प्रेसिडेंट सनमीत सिंह कोचर ने कहा, 'हमने भारत से निर्यात शुरू कर दिया है। अब तक भारत में बिकने वाले हमारे सभी फोन भारत में बने हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 13 दिसंबर 2021 19:10 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी Nokia 105 फीचर फोन को UAE के बाजार में एक्सपोर्ट कर रही है।
  • कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि हम भारत से निर्यात शुरू कर चुके हैं।
  • Nokia 105 फीचर फोन को पहली बार 2019 में लॉन्च किया गया था।

कंपनी ने कहा कि वह Nokia 105 फीचर फोन को UAE में एक्सपोर्ट कर रही है।

Nokia मोबाइल फोन की लाइसेंस होल्डर HMD Global ने भारत की 'Make in India' पहल की शुरुआत कर दी है। कंपनी अब कई ओरिजनल डिजाइन मैन्यूफैक्चरर (ODM) और इलेक्ट्रिोनिक मैन्यूफैक्चरिंग सॉल्यूशन (EMS) के साथ पार्टनरशिप कर देश में अपने स्मार्टफोन और फीचर फोन की मैन्युफैक्चरिंग कर रही है। कंपनी ने भारत के अपने प्लाटं में बने फोन का एक्सपोर्ट करना शुरू कर दिया है।

Gizmochina में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पिछले हफ्ते  यह जानकारी दी थी। एचएमडी ग्लोबल के वाइस प्रेसिडेंट (भारत और MENA- मिडल ईस्ट और नॉर्थ अफ्रीका) सनमीत सिंह कोचर ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि कंपनी Nokia 105 फीचर फोन का UAE के बाजार में एक्सपोर्ट कर रही है।

Nokia 105 फीचर फोन को 2019 में लॉन्च किया गया था और तब से यह भारत और वैश्विक स्तर पर सबसे अधिक बिकने वाला फीचर फोन है।

कोचर ने कहा, 'हमने भारत से एक्सपोर्ट शुरू कर दिया है। अब तक भारत में बिकने वाले हमारे सभी फोन भारत में बने हैं। न केवल वे भारत में बने हैं, बल्कि हम उन्हें भारतीय मैन्यूफैक्चरिंग पार्टनर के साथ बनाने पर भी फोकस कर रहे हैं और अब हमने भारत से एक्सपोर्ट शुरू किया है।”
Advertisement

कोचर ने मौजूदा दौर में में फीचर फोन की उपयोगिता के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि अब स्मार्टफोन बहुत ज्यादा पॉपुलर हैं, वहीं फीचर फोन भी कई तरह से इस्तेमाल किए जा सकते हैं। इनकी अधिक चलने वाली बैटरी, आसान रिपेयर और कम कीमत कस्टमर्स के लिए फायदेमंद है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दो राय नहीं कि अब एंट्री लेवल स्मार्टफोन बहुत किफायती हो गए हैं और कम कीमत में मार्केट में उपलब्ध हैं, लेकिन भारत जैसे मार्केट में अभी भी फीचर फोन की पकड़ काफी मजबूत है। उन्होंने वैश्विक स्तर पर फीचर फोन की बिक्री में आ रही गिरावट से भी इनकार नहीं किया। 
Advertisement

Nokia की पकड़ भारतीय मार्केट पर शुरू से ही रही है। स्मार्टफोन के आने से पहले कंपनी के फीचर फोन भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर फोन थे। देश में कंपनी की साख उपभोक्ताओं के बीच अभी भी मजबूत है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  5. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  6. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
  8. Amazon Great Indian Festival: Samsung Galaxy M17e 5G से लेकर Galaxy Z Fold7 5G पर डिस्काउंट, जानें कितनी कीमत होगी कम
  9. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  10. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.