Nokia C32 Launched: 4GB रैम, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला नोकिया का ‘सस्‍ता’ स्‍मार्टफोन भारत में लॉन्‍च

Nokia C32 Launched : ऑक्‍टा-कोर चिपसेट से लैस इस स्‍मार्टफोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 3 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकता है।

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 23 मई 2023 13:30 IST
ख़ास बातें
  • Nokia C32 की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 8999 रुपये है
  • इसके 4GB + 128GB वेरिएंट को 9499 रुपये में लॉन्‍च किया गया है
  • फोन नोकिया इंडिया के ऑनलाइन स्‍टोर पर खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है

Nokia C32 में दो बैक कैमरा दिए गए हैं। यह स्‍मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम कीमत में भारत में आया है।

Photo Credit: Nokia

नोकिया सी32 (Nokia C32) स्‍मार्टफोन को भारत में लॉन्‍च कर दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है कि यह एक साल की रिप्लेसमेंट गारंटी के साथ आता है। फोन को 2 स्‍टोरेज वेरिएंट और 3 कलर ऑप्‍शंस में लाया गया है। ऑक्‍टा-कोर चिपसेट से लैस इस स्‍मार्टफोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह 3 दिनों तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। Nokia C32 में दो बैक कैमरा दिए गए हैं। यह स्‍मार्टफोन 10 हजार रुपये से कम कीमत में भारत में आया है।  
 

Nokia C32 की भारत में कीमत और उपलब्धता

भारत में Nokia C32 की कीमत 4GB + 64GB वेरिएंट के लिए 8999 रुपये है। इसके 4GB + 128GB वेरिएंट को 9499 रुपये में लॉन्‍च किया गया है। नोकिया इंडिया के ऑनलाइन स्‍टोर पर यह फोन खरीदारी के लिए उपलब्‍ध है। कस्‍टमर नो-कॉस्‍ट ईएमआई का लाभ भी ले सकते हैं, जो 1584 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इसे 'बीच पिंक', 'चारकोल' और 'मिंट' कलर्स में लाया गया है। 
 

Nokia C32 के स्‍पेसिफ‍िकेशंस और फीचर्स 

इस फोन में 6.55 इंच का कर्व्‍ड 2.5D डिस्‍प्‍ले दिया गया है, जिसमें एचडी रेजॉलूशन उभरता है। यह फोन आउट ऑफ द बॉक्‍स एंड्रॉयड 13 पर बूट करता है। Nokia C32 को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस किया गया है। प्रोसेसर की जानकारी कंपनी ने नहीं दी है। कंपनी का कहना है कि फोन की रैम को 7 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है, जिसके लिए डिवाइस इनबिल्‍ट स्‍टाेरेज को इस्‍तेमाल करती है। फोन पर 2 साल तक हर तीन महीने में सिक्‍योरिटी अपडेट दिए जाएंगे। 

जैसाकि हमने बताया Nokia C32 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फ्रंट कैमरा 50 मेगापिक्सल का है, जोकि AI सपोर्ट के साथ आता है। साथ में 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया गया है। फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है, जो वॉटरड्रॉप नॉच के अंदर है। 
Advertisement

Nokia C32 में 5 हजार एमएएच की बैटरी है। यह 10W की वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में 3 दिनों तक बैटरी लाइफ होने का दावा किया गया है। फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर लगाया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस की बात करें, तो यह फोन यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5mm के ऑडियो जैक से लैस है। फोन का वजन 199.4 ग्राम है।
 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

ऑक्टा-कोर

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5,000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1600x720 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  3. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  3. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  6. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  7. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  8. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  9. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  10. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.