2 डिस्प्ले, 4GB RAM के साथ Nokia 2780 Flip लॉन्च, कीमत 8 हजार से भी कम

कीमत की बात करें तो HMD ग्लोबल के फ्लिप फोन Nokia 2780 Flip की कीमत $90 यानी कि 7,450 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Blue और Red कलर में उपलब्ध है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 4 नवंबर 2022 09:32 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 2780 Flip की कीमत $90 यानी कि 7,450 रुपये है।
  • Nokia 2780 Flip में 2.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है।
  • नोकिया के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है।

Photo Credit: Nokia

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HMD Global ने Nokia 2780 Flip को लेटेस्ट फीचर फोन के तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह फोन Qualcomm 215 SoC पर काम करता है। इस फोन में 2.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, जिसके साथ में 1.77 इंच की सेकेंड डिस्प्ले दी गई है। यह फीचर फोन KaiOS 3.1 पर काम करता है। इसमें 4GB RAM और 512MB स्टोरेज दी गई है। Nokia 2780 Flip में VoLTE सपोर्ट और 1,450mAh की बैटरी दी गई है। आइए इस फोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में जानते हैं।
 

Nokia 2780 Flip की कीमत


कीमत की बात करें तो HMD ग्लोबल के फ्लिप फोन Nokia 2780 Flip की कीमत $90 यानी कि 7,450 रुपये है। कलर ऑप्शन की बात करें तो Blue और Red कलर में उपलब्ध है। उपलब्धता की बात करें तो Nokia 2780 Flip की अनुमानित शिपिंग तारीख ऑफिशियल वेबसाइट पर 17 नवंबर के लिए लिस्टेड की गई है।
 

Nokia 2780 Flip के स्पेसिफिकेशंस


स्पेसिफिकेशंस की बात की जाए तो Nokia 2780 Flip में 2.7 इंच की TFT डिस्प्ले दी गई है, वहीं आउटसाइड में 1.77 इंच की डिस्प्ले दी गई है। कैमरा के लिए इसमें 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 1,450mAh की बैटरी दी गई है। प्रोसेसर के लिए यह Qualcomm 215 SoC पर काम करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए यह KaiOS 3.1 OS पर काम करता है। स्टोरेज के लिए इसमें 4GB RAM और 512MB इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस फोन में FM रेडियो और कनेक्टिविटी के लिए वाई-फाई का सपोर्ट मिलता है।

आपको बता दें कि इस महीने में Nokia G60 5G को लॉन्च कर दिया गया है। नोकिया के इस स्मार्टफोन में Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है। बैटरी के लिए इसमें 6.58 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है। यह कॉर्नरिंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन पर काम करता है। बैटरी की बात की जाए तो नोकिया जी60 5जी में 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 20W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
  2. पुराने SIM कार्ड से निकाला 26 लाख का सोना, पूरे प्रोसेस का वीडियो हुआ वायरल
  3. Aadhaar कार्ड को कैसें लॉक, फ्रॉड का नहीं रहेगा खतरा, कोई नहीं कर पाएगा इस्तेमाल
  4. Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 14 5G को Rs 6000 सस्ता खरीदने का मौका, 6000mAh बैटरी, 50MP मेन कैमरा
  2. Oppo Find X10 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Yamaha ने भारत में लॉन्च किया EC-06 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra की 36 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग, कंपनी को ज्यादा डिमांड की उम्मीद
  5. मोबाइल कैमरा का सीन बदल जाएगा? Oppo के फ्लैगशिप में मिलेंगे 200MP के 2 कैमरे!
  6. सुप्रीम कोर्ट की WhatsApp को चेतावनी, 'कानून नहीं मानना तो भारत से बाहर जाएं'
  7. ऐप चाइनीज, UPI हमारा! AliPay+ के साथ पार्टनरशिप पर सरकारों के बीच बातचीत शुरू
  8. iQOO 15R जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,600mAh की होगी बैटरी
  9. Redmi K90 Ultra में लगा होगा पंखा, बैटरी होगी इतनी बड़ी कि खत्म हो जाएगी चार्जिंग की टेंशन!
  10. मात्र 8,999 रुपये में खरीदें सैमसंग फोन, 10 हजार का कैशबैक अलग से, गजब है फ्लिपकार्ट पर Galaxy Days ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.